देहरादून- विकासनगर में सड़क पर गुंडई: युवकों ने शराब के नशे में युवक को सरेराह पीटा, दूसरे को मारी टक्कर

Spread the love

छवादून क्षेत्र में रविवार रात को धर्मावाला चौक पर नशे में धुत युवकों ने एक युवक को सरेराह बुरी तरह से पीट दिया। एक आरोपी ने अपनी कार से टक्कर मार कर युवक की कार क्षतिग्रस्त कर दी। कार को पीछे करते समय एक अन्य युवक को उससे टक्कर भी लगी। गनीमत यह रही युवक कार के पहिए के नीचे नहीं आया। पुलिस ने धर्मावाला निवासी आरोपी इकराम, शाहपुर निवासी विशाल गोयल, प्रतीतपुर निवासी शाहरुख और अरशद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इकराम की कार को सीज कर दिया गया है।

घटना की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में धर्मावाला चौक के पास युवकों का एक दल एक युवक को सड़क पर गिराकर बुरी तरह से पीटता दिखा। इस दौरान एक कार सवार ने पहले सड़क किनारे बने एक भवन के बाहर से जा रही सीढ़ियों पर टक्कर मारी। उसके बाद बाद सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। कार को पीछे करते समय एक युवक को टक्कर मार दी, हालांकि युवक तुरंत खड़ा होकर किनारे हट गया। युवक कार को पहले धर्मावाला चौक की ओर ले गया और फिर वापस घुमाकर उस स्थान पर लाया जहां युवक को पीटा जा रहा था।
कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया शाहपुर कल्याणपुर निवासी रविंद्र सिंह के साथ युवकों ने मारपीट की थी। पीड़ित ने बताया युवक उसके परिचित ही थे। सभी शराब के नशे में थे। वह बिना बात के उनसे बहस करने लगे और अचानक गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया आरोपी इकराम सड़क पर खतरनाक ढंग से कार चला रहा था। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों पर संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार को सीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा सड़क पर हुड़दंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांति व्यवस्था को भंग करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- Road Accident: टीपी नगर चौराहे पर डंपर ने युवक को कुचला, अस्पताल में मौत
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love