15वीं पुण्यतिथि महाेत्सव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत कृष्णमाेहन दास महाराज काे संताें ने भावपूर्ण ढंग से किया याद।

15वीं पुण्यतिथि महाेत्सव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत कृष्णमाेहन दास महाराज काे संताें ने भावपूर्ण ढंग से किया याद।

अयोध्या धाम के बाबा कृष्णमाेहन दास आश्रम चंद्रद्वितेश्वर नाथ महादेव मंदिर, रामघाट संस्थापक व अखिल भारत हिंदू महासभा संत प्रकाेष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत कृष्णमाेहन दास महाराज काे संताें ने भावपूर्ण ढंग से याद किया। माैका था उनके 15वीं पुण्यतिथि महाेत्सव का।<strong>15वीं पुण्यतिथि महाेत्सव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत कृष्णमाेहन दास महाराज काे संताें ने भावपूर्ण ढंग से किया याद। </strong>आज मंदिर में एक श्रद्धांजलि सभा आयाेजित हुई।इस सभा में रामनगरी के संत-महंत, विशिष्टजनाें व हिंदू महासभाइयाें ने राष्ट्रीय अध्यक्ष काे श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।इससे पहले आचार्य पंडित करूणानिधान गर्ग के नेतृत्व में सुबह ठाकुरजी का व गुरूदेव का पूजन-अर्चन किया गया। उसके बाद संगीतमय सुंदरकांड का पाठ हुआ। तत्पश्चात फल-मिष्ठान एवं विविध पकवानाें का भाेग लगाकर भगवान की महाआरती आरती उतारी गई। पुण्यतिथि पर काफी संख्या में संत-महंत, भक्तगणाें ने प्रसाद ग्रहण किया।आश्रम के वर्तमान पीठाधीश्वर महंत रवींद्र दास महाराज द्वारा संत-महंत और विशिष्टजनाें का स्वागत-सत्कार किया गया।उन्होंने कहा कि उनके गुरूदेव बाबा कृष्णमाेहन दास महाराज विलक्षण प्रतिभा के धनी संत थे। जाे गाै एवं संत सेवी रहे। जिन्हाेंने अयोध्याधाम में एक विशाल आश्रम की स्थापना कर उसका कार्यभार संभाला। वह हिंदू महासभा संत प्रकाेष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। पूरे देश में घूम-घूमकर हिंदू महासभा का प्रचार-प्रसार किया। संगठन से काफी नामी-गिरामी संताें काे भी जाेड़ा। हिंदू महासभा काे मजबूती प्रदान करने का काम किया। आजीवन संगठन के प्रति समर्पित रहे। पूरी ईमानदारी के साथ हिंदू महासभा में काम किया। पार्टी काे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

और पढ़े  पद्मश्री प्रो. टीके लहरी को मारा थप्पड़: एसोसिएट प्रोफेसर ने गाली दी, निदेशक-एमएस ने जाना हाल
  • Related Posts

    UP- इन लोगों को मिलेगी 18 रुपये किलो चीनी: मुफ्त मिलेगा 35 किलो राशन, बाजरा न मिला तो ले जाएं गेहूं-चावल

    अंत्योदय राशन कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर की तिमाही के सापेक्ष तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी। इसके लिए कार्डधारकों को कुल 54…

    यूपी- इस जिले में 2 दिन स्कूल बंद: टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज

    यूपी के बरेली में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण आठवीं तक के सभी विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…