तेज हुई सियासी हलचल- कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ हो सकते है भाजपा में शामिल,चर्चा के बाद मिलने पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत

Spread the love

तेज हुई सियासी हलचल- कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ हो सकते है भाजपा में शामिल,चर्चा के बाद मिलने पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ से मिलने के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गई। जिसके बाद शुक्रवार को विधायक बेहड़ से मिलने पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर बंद कमरे में एक-दूसरे से बात की। इस दौरान उनके आवास के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। इसके बाद प्रेसवार्ता में हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। बेहड़ शेर-ए-तराई हैं। ऐसी चर्चाएं केवल चर्चाएं ही हैं।

बता दें कि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट गुरुवार को विधायक तिलकराज बेहड़ का हाल जानने उनके घर पहुंचे थे। भले ही इसे औपचारिक मुलाकात कहा जा रहा है लेकिन सियासी हलकों में इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। पिछले दिनों जिस तरह बेहड़ ने अपनी पार्टी की ओर से की गई नियुक्तियों पर सवाल उठाए और उनकी पार्टी में भी विरोध हुआ। इससे इन चर्चाओं को बल भी मिल रहा है।
बेहड़ का हमेशा पार्टी में स्वागत
हालचाल जानने के बाद भट्ट ने बेहड़ के साथ एक कमरे में अकेले में बातचीत भी की थी। अजय भट्ट से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बेहड का हमेशा पार्टी में स्वागत है। हालांकि ये भविष्य की बात है। इस समय वह सिर्फ उनका हाल जानने आए थे। इसके दूसरे अर्थ न निकाल जाएं। बेहड़ ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद होने के नाते भट्ट ने एक जनप्रतिनिधि का आदर्श स्थापित किया है।

और पढ़े  हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *