ओशन विनर- मालवाहक जहाज ओशन विनर बंगाल की खाड़ी में डूबा, चालक दल में 24 लोग,ICG-नौसेना क्या बोली?

माना के झंडे वाला मालवाहक जहाज ‘ओशन विनर’ समुद्र में अचानक डूब गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया कि शनिवार को भारत की समुद्री बचाव एजेंसी- ICG के जहाज ‘ओशन विनर’ से पहले संपर्क टूटा। इसके बाद जहाज पूर्वी भारत के तट के पास डूब गया।

जहाज पर किस देश के कितने लोग सवार?
इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के प्रवक्ता कमांडेंट अमित उनियाल के मुताबिक, जहाज पर सवार 24 क्रू मेंबर में 20 चीनी, तीन म्यांमार के नागरिक और एक बांग्लादेशी हैं। कोस्ट गार्ड ने अब तक लाइफ राफ्ट से दो लोगों को बचाया है। उन्होंने कहा कि जहाज के डूबने का कारण तुरंत पता नहीं चल सका है।
बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज, 24 लोग थे सवार, दो बचाए गए 

  • सिंगापुर जा रहा था पनामा के झंडे वाला जहाज।
  • तटरक्षक और भारतीय नौसेना ने शुरू किया बचाव अभियान।
  • मालवाहक जहाज ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर डूबा।
  • जहाज पर चालक दल के 24 सदस्य सवार थे, जिनमें से ज्यादातर चीनी थे।
  • ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था। जहाज डूबने की सूचना के बाद भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान शुरू किया।
    • देर रात तक दो लोगों को बचाया गया, बाकी की तलाश में बचाव अभियान जारी।

    बचाव कार्य में मदद की अपील, दूसरे जहाजों को भी अलर्ट किया गया
    तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया कि जहाज 72,100 मीट्रिक टन माल लेकर शुक्रवार रात 10.42 बजे ओडिशा तट से निकला था। बचाव कार्य में मदद के लिए आस-पास मौजूद दूसरे जहाजों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

 

 

ऑनलाइन ट्रैकर पर ओशन विनर का क्या ब्यौरा?
जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली वेबसाइट मरीन ट्रैफिक के मुताबिक ये जहाज ओडिशा के पारादीप से सिंगापुर जा रहा था। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में इससे अचानक संपर्क कट गया। 20 अगस्त की रात करीब 11.13 बजे रवाना हुआ ओशन विनर 27 अगस्त की सुबह 7.30 बजे तक सिंगापुर पहुंचने वाला था।

किस राज्य के तटीय इलाके में डूबा जहाज?
पनामा के झंडे वाले कार्गो जहाज़ ‘ओशन विनर’ से संपर्क टूटने और इसके अचानक डूबने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक जहाज पर लौह अयस्क लदा था। गौरतलब है कि भारत का पूर्वी तट लगभग पश्चिम बंगाल से शुरू होकर तमिलनाडु तक आता है। जहाज किस वजह से डूबा, इस संबंध में फिलहाल, आधिकारिक बयान नहीं आया है।

और पढ़े  UPI शुल्क: 0.4% एमडीआर पर लगेगा 18 फीसदी जीएसटी भी, केंद्र ने कहा- वापस नहीं लेंगे फैसला
  • Related Posts

    डूसू चुनाव: 13वें राउंड की गिनती पूरी,कांटे की टक्कर में एबीवीपी पीछे- एनएसयूआई ने बनाई बढ़त

    डूसू चुनाव परिणाम में 13 राउंड पूरे अध्यक्ष एबीवीपी: यश डबास – 14,919 एनएसयूआई : विजय शंकर मीना – 15,203 उपाध्यक्ष एबीवीपी: ईशू मौर्य  -10,127 एनएसयूआई: वीर चतरथ – 3168++201+177…

    डूसू चुनाव:- सातवें राउंड की गिनती पूरी,अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और एबीवीपी में कांटे की टक्कर

    डूसू चुनाव परिणाम में 7वें राउंड की काउंटिंग अध्यक्ष एनएसयूआई : विजय शंकर मीना 8216 एबीवीपी: यश डबास 8825 उपाध्यक्ष एबीवीपी : ईशू मौर्य 5739 एनएसयूआई: वीर चतरथ 1620 इंडस्ट्रीज़:…