हरियाणा में इस हफ्ते एक ऑनलाइन नीलामी ने नया रिकॉर्ड बनाया, जब HR88B8888 नंबर प्लेट को 1.17 करोड़ रुपये में खरीदा गया। यह अब तक की भारत की सबसे महंगी कार रजिस्ट्रेशन संख्या बन गई है। बुधवार शाम 5 बजे नीलामी खत्म होने के साथ ही यह नंबर नया इतिहास रच गया।
कैसे हुई इतनी महंगी बोली
हरियाणा सरकार हर सप्ताह वीआईपी या फैंसी नंबर प्लेट्स की ऑनलाइन नीलामी करती है। शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक इच्छुक लोग अपनी पसंद का नंबर चुनकर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद बुधवार शाम 5 बजे तक बोली का दौर जारी रहता है, और पूरी प्रक्रिया fancy.parivahan.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन होती है।







