अलविदा देश के ‘रतन’:- रतन टाटा को दी सलामी,अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू

तन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। उन्होंने 86 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा मुंबई के एनसीपीए ग्राउंड से शुरू हुई, जो वर्ली श्मशान घाट पहुंच चुकी है। यहां रतन टाटा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टाटा के निधन पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समूह की तरफ से संदेश जारी किया। चंद्रशेखरन ने पद्मविभूषण रतन टाटा योगदान को अतुल्य बताया।

 

वर्ली श्मशान घाट में महाराष्ट्र पुलिस ने रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

वर्ली श्मशान घाट में गृह मंत्री अमित शाह ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दिग्ग्ज उद्योगपति को नमन किया।

 

वर्ली श्मशान घाट पहुंची रतन टाटा की अंतिम यात्रा

रतन टाटा की अंतिम यात्रा वर्ली श्मशान घाट पहुंच गई है। यहां उनके पार्थिव शरीर को पुलिसकर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा वाहन से उतारा और श्मशान घाट के अंदर ले गए।

वर्ली श्मशान घाट पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस वर्ली श्मशान घाट पहुंचे हैं। यहां पर रतन टाटा का अंतिम संस्कार होगा।

और पढ़े  पाकिस्तान में हिंदू मंदिर गिराया: विश्व हिंदू परिषद नाराज, कहा-मदरसा बनाने के लिए ढहाया 100 साल पुराना मंदिर
  • Related Posts

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…

    जालंधर में पकड़ा गया FBI का मोस्ट वांटेड ठग: अब अमेरिका ले जाने की तैयारी

    अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने कहा है कि वह भारत में पकड़े गए अपने पांचवें ‘मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर’ मनजीत सिंह बेदी को अमेरिका वापस लाने की प्रक्रिया पर काम…