रिश्ते हुए तार-तार: 75 साल की नानी के साथ नाती के किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

शाहजहांपुर जनपद के थाना खुटार क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार करने की घटना सामने आई है। यहां नाती ने बुजुर्ग नानी को जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे दुष्कर्म किया। पीड़िता की पुत्री ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खुटार क्षेत्र के एक गांव निवासी 75 वर्षीय महिला 31 अक्तूबर की सुबह घर में लेटी थी। इस बीच उनका 25 वर्षीय नाती घर पहुंचा। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी देते हुए बुजुर्ग नानी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अपनी नानी को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से चला गया। घटना की जानकारी महिला ने अपनी दूसरी पुत्री को दी और उसके साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

पीड़िता की पुत्री ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले उनके घर ही रहता था। आरोपी धमकी दे गया है, इस कारण उनको जान का खतरा है। पुलिस ने पीड़िता की पुत्री की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: भतीजे की हत्या में 2 सगे चाचा व पत्नियों को आजीवन कारावास, फावड़े से काट डाला था, पढ़ें...
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love