प्रधानमंत्री मोदी- पीएम मोदी वडोदरा पहुंचे , स्पेन के राष्ट्रपति के साथ किया रोड शो, टाटा के प्लांट का करेंगे उद्घाटन

Spread the love

 

 

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार की सुबह गुजरात के वडोदरा पहुंचे। वडोदरा में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। स्पेन के राष्ट्रपति के भारत दौरे पर विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में बधाई देते हुए लिखा कि ‘भारत में आपका स्वागत है’।

वडोदरा में विमान निर्माण प्लांट का करेंगे उद्घाटन
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘स्पेन सरकार के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज वडोदरा पहुंचे, जो 18 वर्षों में किसी स्पेनिश राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा है। भारत-स्पेन संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए यह आधिकारिक यात्रा अहम है।’ वडोदरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने राष्ट्रपति सांचेज का स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान स्पेन के राष्ट्रपति सांचेज, प्रधानमंत्री मोदी के साथ वडोदरा में C295 विमान के फाइनल असेंबली लाइन प्लांट का उद्घाटन करेंगे, जो विमानन क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत प्रमुख पहल है। इस प्लांट की स्थापना टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने एयरबस स्पेन के साथ मिलकर की है।

मुंबई का दौरा भी करेंगे स्पेनिश राष्ट्रपति

स्पेन के राष्ट्रपति के वडोदरा दौरे के लिए शहर को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया है। यह राष्ट्रपति सांचेज़ की भारत की पहली यात्रा है, जो 18 साल बाद हो रही है। राष्ट्रपति सांचेज मुंबई भी जाएंगे, जहां आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा, वे व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं, थिंक टैंक और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगे। वे स्पेन-इंडिया काउंसिल फाउंडेशन और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित चौथे स्पेन इंडिया फोरम को संबोधित करेंगे। स्पेनिश राष्ट्रपति प्रमुख फिल्म स्टूडियो का भी दौरा करेंगे, जहां वे भारतीय फिल्म उद्योग की प्रमुख हस्तियों से बातचीत करेंगे, ताकि भारतीय और स्पेनिश मीडिया और मनोरंजन उद्योग के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

और पढ़े  Elections: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव हटे, जानें किसे दी गई जिम्मेदारी

पेड्रो सांचेज की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति सांचेज की यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने तथा व्यापार और निवेश, आईटी, नवाचार, बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा, फार्मा, कृषि-तकनीक और जैव प्रौद्योगिकी, संस्कृति और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को और गहरा करने का अवसर होगा।

प्रधानमंत्री मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के कल के दौरे से पहले वडोदरा को सजाया गया। प्रधानमंत्री मोदी स्पेन के प्रधानमंत्री के साथ वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) की C295 विमान के लिए अंतिम असेंबली लाइन सुविधा का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी का स्पेन के राष्ट्रपति के साथ रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के साथ मिलकर रोड शो किया। दोनों नेता थोड़ी देर में टाटा के सी295 विमान निर्माण के प्लांट का उद्घाटन करेंगे। टाटा ने स्पेन के सहयोग से इस प्लांट का निर्माण किया है।

Spread the love
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love