महिला को ब्लैकमेल: मकान मालिक के बेटे ने बाथरूम में नहा रही महिला का बनाया वीडियो, फिर कई दिनों तक किया दुष्कर्म ।

 

 

 

गरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में मकान मालिक के पुत्र ने किरायेदार महिला को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया। महिला को बंधक बना कर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। उसे शादी का झांसा भी दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

 

ब्लैकमेल कर किया शोषण
रुनकता की महिला पति और बच्चों के साथ इस्लाम नगर में कलुआ के मकान में किराये पर रहती थी। महिला का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व मकान मालिक के बेटे साहिल ने उनके नहाते समय वीडियो बना लिए थे। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसका शोषण शुरू कर दिया। जानकारी देने पर पति ने विरोध किया।
पति के साथ मारपीट कर भगाया
साहिल ने परिजन के साथ मिलकर पति को पीटकर घर से भगा दिया। उसे बंधक बना लिया। इसके बाद साहिल की मां ने उसे बेटे से शादी का झांसा देकर शांत करा दिया। साहिल से उसे एक बेटी पैदा हुई। दोबारा गर्भवती होने पर गर्भपात करवा दिया। आरोपी आए दिन मारपीट करने लगा। इससे परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत कर दी।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
इंस्पेक्टर ट्रांसयमुना ने बताया कि साहिल, उसके पिता कलुआ, सितारा, सोनू, बाबी ,सीमा और रूबी पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़े  नेपाल बाढ़ त्रासदी- नेपाल में बाढ़ से 32 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित, 1344 मौतें, सरकार के राहत अभियान पर क्या आरोप लगे?
  • Related Posts

    जालंधर में पकड़ा गया FBI का मोस्ट वांटेड ठग: अब अमेरिका ले जाने की तैयारी

    अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने कहा है कि वह भारत में पकड़े गए अपने पांचवें ‘मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर’ मनजीत सिंह बेदी को अमेरिका वापस लाने की प्रक्रिया पर काम…

    डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान के उपराज्यपाल: जताया PM मोदी और गृहमंत्री शाह का आभार, प्राथमिकताओं का खुलासा

    प्रदेश के पूर्व ऊपर मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के सियासी सफर में शनिवार को एक और उपलब्धि जुड़ गई। उन्हें राष्ट्रपति ने अंडमान निकोबार का उप राज्यपाल नियुक्त किया है।…