एनटीए ने लॉन्च किया अपना आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर, फर्जी मैसेज से सावधान रहने की सलाह

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपना आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया है। एजेंसी ने कहा है कि पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा और परीक्षा केंद्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अब उसके आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से भेजी जाएगी। एजेंसी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य उम्मीदवारों तक सही और जरूरी जानकारी सीधे पहुंचाना तथा परीक्षा से पहले भ्रम की स्थिति को कम करना है। पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जानी है।

एनटीए ने जारी किया आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर

एनटीए ने बताया है कि सभी आधिकारिक व्हाट्सएप अपडेट केवल उसके सत्यापित व्हाट्सएप अकाउंट +91 7827980287 से भेजे जाएंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे व्हाट्सएप पर ब्लू वेरिफाइड टिक और “National Testing Agency” नाम अवश्य जांच लें। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी नंबर पर ब्लू वेरिफिकेशन बैज नहीं है, तो उसे आधिकारिक एनटीए अकाउंट न मानें, भले ही उसमें एनटीए का नाम लिखा हो।

इसके अलावा एनटीए का व्हाट्सएप चैनल केवल ब्रॉडकास्ट सेवा है। यानी उम्मीदवारों को संदेश प्राप्त होंगे, लेकिन वे उन संदेशों का जवाब नहीं दे सकेंगे।

फर्जी मैसेज और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की सलाह

एनटीए ने उम्मीदवारों को साइबर ठगी और फर्जी संदेशों के प्रति सतर्क रहने को कहा है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी व्हाट्सएप के माध्यम से निम्नलिखित जानकारी नहीं मांगेगी-

  • वन टाइम पासवर्ड (OTP)
  • व्यक्तिगत या गोपनीय जानकारी
  • किसी लिंक या QR कोड के जरिए भुगतान
  • अनधिकृत स्रोतों से प्रश्न पत्र या उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए
और पढ़े  अमेजन में छंटनी: सुबह-सुबह भेजा ईमेल, 250 लोगों की नौकरी गई; एआई बढ़ा रहा संकट, जानें

यदि कोई व्यक्ति या नंबर एनटीए के नाम पर ऐसी जानकारी मांगता है, तो उसे फर्जी और धोखाधड़ी का प्रयास माना जाए।

री-एग्जाम के लिए नया एडमिट कार्ड जारी

एनटीए ने यह भी जानकारी दी है कि 21 जून 2026 को होने वाली पुनर्परीक्षा के लिए नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एजेंसी के अनुसार, 3 मई को आयोजित परीक्षा के लिए जारी किया गया पुराना एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं रहेगा और उसे पुनर्परीक्षा में उपयोग नहीं किया जा सकता।

उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या अन्य संदेशों में भेजे गए लिंक पर क्लिक करने से बचने को कहा गया है।

संदिग्ध संदेश मिलने पर क्या करें?

यदि किसी उम्मीदवार को एनटीए के नाम पर कोई संदिग्ध या फर्जी संदेश प्राप्त होता है, तो वह इसकी शिकायत सरकार के साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म पर दर्ज कर सकता है।

इसके अलावा यदि कोई उम्मीदवार ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुका है, तो उसे तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने और साइबर अपराध रिपोर्टिंग प्रणाली के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही करें भरोसा

एनटीए ने दोहराया है कि वह व्हाट्सएप, ईमेल, एसएमएस या फोन कॉल के जरिए कभी भी प्रश्न पत्र, उत्तर कुंजी या किसी प्रकार की कथित ‘लीक’ सामग्री उपलब्ध नहीं कराता है।

एजेंसी ने उम्मीदवारों से केवल आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर भरोसा करने और किसी भी अफवाह या अप्रमाणित जानकारी से दूर रहने की अपील की है। साथ ही एनटीए ने कहा है कि वह नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

और पढ़े  नासिक में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: एक साथ 517 लोगों ने किया शंखनाद, सिंहस्थ कुंभ से पहले गोदावरी के तट पर आयोजन
  • Related Posts

    नाबालिग से हैवानियत: गोवा में थाने के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज, इंस्पेक्टर और महिला सहयोगी नामजद

    गोवा के उत्तरी हिस्से में क्राइम ब्रांच कार्यालय में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पुलिस…

    बंगलूरू: फाइव स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, जांच जारी

    बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो…