आधार कार्ड बनवाने के लिए अब ग्रामीणों को नहीं काटने पड़ेंगे बैंक-डाकघर के चक्कर,शुरू हुई नई सुविधा

Spread the love

 

त्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अब आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार कराने के लिए शहर के बैंकों और डाकघरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

दरअसल, राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत स्तर पर आधार सेवाओं की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे ग्रामीण महिला, पुरुष और बच्चों को लंबी कतारों और समय की बर्बादी से मुक्ति मिलेगी।

लखनऊ से इसकी शुरुआत हो चुकी है और ग्रामीण अब अपने गांव में ही आधार कार्ड बनाने और उसमें सुधार कराने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। जल्द से ये सुविधा पूरे राज्य में लागू हो जाएगी।

 

ग्रामीणों को होती थी ये समस्याएं

  • अक्सर ग्रामीणों को सुबह-सुबह मुख्य डाकघर या बैंक जाकर टोकन लेना पड़ता था।
  • निर्धारित तिथि पर लौटकर सुधार करवाना पड़ता था, जिससे लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ता।
  • बुजुर्ग और बच्चे भी इस प्रक्रिया में शामिल होते थे, जिससे उन्हें अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता था।
  •  छोटे-मोटे सुधार के लिए भी शहर भागना पड़ता था, जो समय, पैसा और ऊर्जा की बर्बादी का कारण बनता था।

पहली शुरुआत लखनऊ से

  • इस योजना की शुरुआत राजधानी लखनऊ से की गई है।
  • सरोजनीनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ‘भटगवां पांडेय’ और चिनहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत ‘सैरपुर’ में आधार केंद्र शुरू किए गए हैं।
  • अब यहां क ग्रामीण अपने गांव में ही आधार कार्ड बनवाने और उसमें सुधार कराने की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
  • समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
और पढ़े  Death: 'पापा के लिए रन बनाऊंगा', पिता को मुखाग्नि देकर कर्तव्यपथ पर लौटे क्रिकेटर रिंकू सिंह

प्रदेश स्तर पर विस्तार की योजना

  • पंचायती राज विभाग ने इस योजना को पूरे प्रदेश में फैलाने का रोडमैप तैयार किया है।
  • पहले चरण में 1,000 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू की जाएंगी।
  • बाद में इसे पूरे प्रदेश की 57,694 ग्राम पंचायतों तक पहुंचाया जाएगा।
  • योजना का उद्देश्य ग्रामीण जनता को अपने गांव में ही आधार कार्ड बनाने और सुधार कराने की सुविधा देना है।

पंचायत सहायकों की भूमिका

  • गांवों में आधार कार्य को सही ढंग से करने के लिए पंचायत सहायकों को जिम्मेदारी दी गई है।
  • अब तक 800 से अधिक पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
  •  ये सहायकों डिजिटल उपकरण और प्रशिक्षण के साथ ग्रामीणों की मदद करेंगे।
  • उनका लक्ष्य है कि ग्रामीणों को आसान और सुविधाजनक आधार सेवा उपलब्ध हो।

ग्रामीणों के लिए फायदेमंद 

  • इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को लंबी कतारों और शहर के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
  • ये योजना ग्रामीण जीवन को सरल बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ गांव में ही पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला ने पगड़ी पहनी- हाथ में पिचकारी लिए दिखे, अलौकिक स्वरूप ने मन मोहा, अबीर-गुलाल अर्पित कर विशेष भोग लगा

    Spread the love

    Spread the loveहोली के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला ने भक्तों को विशेष श्रृंगार में दर्शन दिए। पगड़ी धारण किए और हाथ में पिचकारी लिए रामलला…


    Spread the love

    2026 होली- शाहजहांपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला लाट साहब का जुलूस, रंगों के साथ-साथ हुई जूता-चप्पलों की बौछार

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में होली पर रंगों की फुहार और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला गया। रास्ते में कई जगह पर लाट साहब का स्वागत…


    Spread the love