अयोध्या: 413 युगलों ने किया जीवनभर साथ निभाने का वादा

 

 

413 युगलों ने विवाह बंधन में बंधकर साथ-साथ चलने की रस्में निभाईं। अवसर था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का। यह आयोजन जिले के मिल्कीपुर, मयाबाजार और मवई में किए गए। विवाहोपरांत अतिथियों ने आशीर्वाद, उपहार और प्रमाणपत्र दिए। सामूहिक विवाह में सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े को 60 हजार रुपये नकद, 25 हजार के उपहार भेंट किए गए।

 

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार विद्या मंदिर इंटर कालेज के मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 178 जोड़े सात फेरे लिए तो 04 जोड़ों का निकाह हुआ। मुख्य अतिथि विधायक चन्द्रभानु पासवान ने जोड़ों को उपहार व प्रमाणपत्र देकर आशीर्वाद दिया।

 

मिल्कीपुर में 190 पात्र जोड़ो का चयन किया गया था जिसके सापेक्ष 182 जोड़ो का विवाह कार्यक्रम में विधि विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी महेंद्र देव व संचालन डॉ.अनुजेंद्र तिवारी ने की।

45-द्वापर विद्यापीठ इंटरकालेज में मुख्यमंत्री विवाह समारोह में शामिल जोड़े

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह, हैरिंगटन गंज रूप नरायन भारती, अमानीगंज सूर्य प्रकाश मिश्रा, एडीओ पंचायत मिल्कीपुर सुरेंद्र कुमार राव, एडीओ समाज कल्याण मिल्कीपुर भूपेश तिवारी, हैरिंगटन गंज ऊषा शर्मा तथा भाजपा नेता व क्षेत्रीय ग्राम प्रधान शामिल रहे। मया बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक द्वापर विद्या पीठ इंटर काॅलेज बरईपारा मया में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में तारुन के 52 व मया बाजार के 53 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। विधायक अभय सिंह ने कहा कि बेटियों के हाथ पीले करने में अब धन की कमी आड़े नहीं आएगी।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ब्लाॅक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह ने भी आशीर्वाद दिया। एडीओ आईएसबी अमित सिंह तथा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता ने संचालन किया।
बीडीओ विकास कुमार मिश्र, शत्रुघ्न मोदनवाल, घनश्याम पाण्डेय आदि के अलावा राजाराम राजभर, संतोष कुमार मौर्य, एकता पाण्डेय, दीपमाला सिंह, वैभव पाण्डेय, सरस्वती चंद्र मिश्र कार्यक्रम में मौजूद रहे।
मवई प्रतिनिधि के मुताबिक मांजनपुर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक मंच पर 126 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। विधायक रामचंद्र यादव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, एसडीएम रुदौली संतोष कुमार, बीडीओ अमित त्रिपाठी, भावना यादव, एडीओ समाज कल्याण रवीश मिश्रा, एडीओ आईएसबी भगवानदीन, पंचायत सचिव लालजी चौरसिया और एसओ मवई सुरेश पटेल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  मुस्लिम कारीगर चमकाते हैं भगवान की प्रतिमा: फहीम और शानू की पुकार, हे लड्डू गोपाल करो कमाल, पल जाएं हमारे भी बाल-गोपाल
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…