अब जल्द बनेगा टेंपल म्यूजियम,डीएम नीतीश कुमार ने चिन्हित स्थल जमथरा व रामपुर हलवारा का किया निरीक्षण ।

अब जल्द बनेगा टेंपल म्यूजियम,डीएम नीतीश कुमार ने चिन्हित स्थल जमथरा व रामपुर हलवारा का किया निरीक्षण ।

अयोध्या-

अयोध्या में वैक्स म्यूजियम व सैंड म्यूजियम के प्रस्ताव के बाद अब बनेगा टेंपल म्यूजियम, डीएम नीतीश कुमार ने चिन्हित स्थल जमथरा व रामपुर हलवारा का किया निरीक्षण, किसी एक स्थल पर बनेगा टेंपल म्यूजियम, टेंपल म्यूजियम में भारत के विभिन्न राज्यों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थापित मंदिरों की वास्तु कलाओं का होगा चित्रण, मॉडल को किया जाएगा प्रदर्शित।
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अयोध्या में टेंपल म्यूजियम के निर्माण हेतु चयनित किए गए विभिन्न स्थलों का टेंपल म्यूजियम से संबंधित आर्किटेक्ट एवं इंजीनियर्स के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उक्त अधिकारियों द्वारा जमथरा में चिन्हित तीन स्थलों तथा रामपुर हलवारा में चिन्हित एक स्थल का अवलोकन किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि आर्किटेक्ट एवं इंजीनियर के द्वारा इन चिन्हित स्थलों में से एक स्थल का चयन टेंपल म्यूजियम के निर्माण हेतु किया जाएगा जहां पर टेंपल म्यूजियम बनाया जाएगा।
श्रद्धालुओं को प्राचीनतम मंदिरों को देखने व समझने में म्यूजियम काफी हद तक सहायक सिद्ध होगा

और पढ़े  UP: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम
  • Related Posts

    UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही…

    UP: सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर तकरार, केशव बोले- हमारे पास पर्याप्त वोट,अगली बैठक की तिथि तय नहीं

    सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की तरफ से लगातार यह बात कही जा रही है कि उनकी अनदेखी हुई है। वहीं, केशव…