लाइवकॉलर- आईफोन के लिए अब लॉन्च हुआ स्पेशल कॉलर आईडी एप, मिलेगी सटीक जानकारी

Spread the love

 

ब आईफोन यूजर्स के लिए भी कॉलर की पहचान करना आसान हो गया है। LiveCaller नाम से एक नया एप लॉन्च किया गया है, जो Truecaller और Hiya जैसे एप्स का फ्री विकल्प है। यह एप Apple के iOS 18.2 अपडेट में पेश किए गए Live Caller ID लुकअप फ्रेमवर्क का इस्तेमाल करता है, जिससे यूजर्स को इनकमिंग कॉल के समय कॉलर की जानकारी रियल-टाइम में कॉल स्क्रीन पर ही दिख जाती है।

 

 

लाइवकॉलर की खास बातें

  • बिना कॉन्टैक्ट एक्सेस मांगे कॉलर की पहचान करता है।
  • कोई अकाउंट बनाना जरूरी नहीं है।
  • स्पैम कॉल्स, रोबोकॉल्स, टेलीमार्केटिंग और फ्रॉड कॉल्स से सुरक्षा प्रदान करता है।
  • एप 28 भाषाओं में उपलब्ध है और इसमें 4 अरब से अधिक फोन नंबरों का डेटाबेस है।
  • केवल iOS 18.2 या उससे ऊपर वाले iPhones पर ही काम करता है।

 

 

प्राइवेसी को दी गई प्राथमिकता

LiveCaller के जरिए जब यूजर को कॉल आती है, तब एप उस नंबर को एन्क्रिप्ट करके उसकी पहचान करता है। कंपनी का दावा है कि पूरा प्रोसेस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित है और किसी भी कॉल डेटा को स्टोर नहीं किया जाता।

भारत में फ्रॉड कॉल्स से भारी नुकसान

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 2024 में 177 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिर्फ फोन फ्रॉड के कारण गंवाई गई जो पिछले साल से दोगुनी है। ऐसे में LiveCaller जैसे एप्स की जरूरत पहले से ज्यादा महसूस की जा रही है।

Spread the love
और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष से डरी शहबाज सरकार,महंगाई बम फटा, सीधे 300 के पार पहुंचाए पेट्रोल के दाम
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच…


    Spread the love