बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी प्रमोद नौटियाल पर कसा शिकंजा, कल से 4 दिन पुलिस रिमांड में रहेगा

बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में पुलिस को मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की चार दिन की कस्टडी रिमांड मिल गई है। इससे पहले पुलिस की ओर से रिमांड के लिए किए गए तीन आवेदन अदालत ने खारिज कर दिए थे।

न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योतिर्मठ हिना कौसर की अदालत में पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ, साक्ष्यों के सत्यापन और संभावित बरामदगी के लिए कस्टडी रिमांड की अनुमति मांगी थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर 28 से 31 जुलाई तक की अनुमति दे दी है। पुलिस मंगलवार को आरोपी को पूछताछ के लिए बदरीनाथ थाना या देहरादून ले जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी और चढ़ावे की रकम व अन्य साक्ष्यों की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।

अब तक की जांच में पुलिस केवल शालिग्राम की एक मूर्ति ही बरामद की जा सकी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कथित तौर पर नोटों की गड्डियां ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन फुटेज के आधार पर आरोपी से पूछताछ को आगे बढ़ाया जाएगा और मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जाएगी।

गणना कक्ष की निगरानी बढाई

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण के बाद चढ़ावा गणना व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने गणना कक्ष में व्यापक बदलाव किए हैं।

गणना कक्ष में मंदिर परिसर की ओर शीशे की दीवार बनाई गई है, जबकि ऊपरी हिस्से में करीब तीन फीट ऊंची मजबूत जाली लगाई गई है। पूरे कक्ष में पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे चढ़ावे की गणना के दौरान होने वाली हर गतिविधि की निगरानी और रिकॉर्डिंग सुनिश्चित हो सके।

और पढ़े  कोटद्वार: घमंडपुर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने 2 बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

उधर, पुलिस की ओर से गठित जांच समिति चढ़ावे से जुड़े अभिलेखों का विशेषज्ञों से परीक्षण करा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित जांच समिति भी समानांतर रूप से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों वाले कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…