देहरादून- अग्निवीर भर्ती: लिखित परीक्षा में पास हुए हुए अभ्यर्थियों के फिजिकल-मेडिकल टेस्ट की तिथि हुई जारी

सेना ने अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक और स्वास्थ्य परीक्षण (फिजिकल-मेडिकल टेस्ट) की तिथियों की घोषणा कर दी है। ये टेस्ट 27 जुलाई से छह अगस्त के बीच राज्य के सभी जिलों में आयोजित  किए जाएंगे।

भर्ती के पहले चरण में युवाओं की मानसिक दक्षता की परीक्षा हो चुकी है। अब फिजिकल टेस्ट में उन्हें 1.6 किमी की दौड़ निर्धारित समय सीमा में पूरी करनी होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों से चिन अप (बीम) और बैलेंसिंग टेस्ट लिए जाएंगे।

फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट भी लिया जाएगा। इसके अंतर्गत उनके नाक-कान के कार्य करने की क्षमता को परखा जाता है।

और पढ़े  हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर का बदलेगा स्वरूप: CMके निर्देश पर सचिव ने परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…