Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा,रोडवेज की बस ने 7 लोगों को कुचला,उनमे से 4 की मौत

Spread the love

Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा,रोडवेज की बस ने 7 लोगों को कुचला,उनमे से 4 की मौत

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे एक कंपनी के कर्मचारियों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में चार कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बादलपुर कोतवाली इलाके क्षेत्र के जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स कंपनी के सामने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को रोडवेज डिपो की बस ने टक्कर मार दी। जिसमें चार कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि तीन कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स कंपनी की बुधवार रात में साढ़े ग्यारह बजे शिफ्ट छूट रही थी। उसी समय दादरी की तरफ से नोएडा की ओर जा रही नोएडा डिपो की रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को टक्कर मार दी।

ये लोग हुए हादसे का शिकार-
कर्मचारी संकेश्वर कुमार दास, मोहरी कुमार, सतीश, गोपाल, अनुज, धर्मवीर और संदीप हुए। इनमें चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या के लिए DTC चलाएगी 50 AC बसें, परिवहन मंत्री ने की घोषणा
  • Related Posts

    एक परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे…


    Spread the love

    पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम

    Spread the love

    Spread the loveएटा के थाना रिजोर इलाके के वैश्य खेरिया की विवाहिता को बंधक बनाकर ससुरालीजनों ने कहर बरपाया। उसे बुरी तरह पीटा और सिर के बाल काट दिए। महिला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *