ललन-सम्राट के साथ PM मोदी और अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, इन मुद्दों पर हुई बात

 

बिहार चुनाव में शानदार जीत और दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नीतीश कुमार दिल्ली गए हैं। सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के बीच करीब 25 मिनट तक बातचीत हुई। वहीं गृह मंत्री से 15 तक बातचीत हुई। दोनों बैठक के दौरान बिहार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को और मजबूत करने, विकास योजनाओं को गति देने तथा कानून-व्यवस्था और सुशासन से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

 

दिल्ली में गृह मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
इधर, इस मुलाकता के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार प्रदेश में जनकल्याण और सुशासन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

और पढ़े  CM शुभेंदु का बड़ा एलान: बंगाल में लागू होगा यूसीसी, छह महीने में ‘लव और लैंड जिहाद’ के खिलाफ लाएंगे कानून
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…