पटियाला में पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मारी, पुलिस को मिला सुसाइड नोट, मचा हड़कंप

Spread the love

टियाला में पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली है। उन्हें तुरंत पटियाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा के मुताबिक मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक पूर्व आईजी को छाती में गोली लगी है। यह भी बताया जा रहा है कि मामला करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा है। पूर्व पुलिस अधिकारी द्वारा ऐसा खौफनाक कदम उठाए जाने की घटना से हड़कंप मच गया है।

 

जानकारी के अनुसार पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने 12 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है। यह नोट उन्होंने पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव कपूर के नाम लिखा है, जिसमें उन्होंने 8.10 करोड़ की साइबर ठगी की बात लिखी है। अब इस पूरे मामले में पटियाला पुलिस जांच में जुट गई है।

 

अमर सिंह चहल वर्ष 2015 के फरीदकोट फायरिंग मामले में आरोपियों में शामिल रहे हैं। 24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी), जिसकी अगुवाई एडीजीपी एलके यादव कर रहे थे, ने फरीदकोट की अदालत में एक चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट में कई राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल थे। चार्जशीट में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके पुत्र और पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा को नामजद किया गया था।

और पढ़े  9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love