नितिन लोहनी हत्याकांड-  75 दिन बाद भी चार्जशीट नहीं, पिता की मांग- फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई

Spread the love

ल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल के पास बीती चार जनवरी की रात हुई नितिन लोहनी की हत्या के मामले में ढाई माह बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी है। इस देरी को लेकर परिजनों में गहरा आक्रोश है। मृतक नितिन लोहनी, जज फार्म का रहने वाला था जिसे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद से ही परिवार न्याय की मांग कर रहा है लेकिन जांच की धीमी रफ्तार ने उनके धैर्य की परीक्षा ले दी है।

 

बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नितिन लोहनी के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था। इस बीच नितिन के पिता कैलाश चंद्र लोहनी ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि “मेरे बेटे के हत्यारों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा मिलनी चाहिए, ताकि उनका पूरा जीवन जेल में ही बीते। परिवार का कहना है कि मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल कर सुनवाई शुरू की जाए, ताकि दोषियों को शीघ्र सजा मिल सके और उन्हें न्याय मिल पाए।

 

बता दें कि नितिन लोहनी हत्याकांड में आरोपी पार्षद अमित बिष्ट की ओर से आत्मरक्षा की बनाई गई कहानी पुलिस जांच में झूठी साबित हुई थी। घटना के बाद उसने घर की खिड़की पर फायर कर हमले का नाटक रचा और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। हालांकि, फोरेंसिक जांच, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों से सच्चाई सामने आ गई।

जांच में पाया गया कि नितिन निहत्था था और उस पर नजदीक से गोली चलाई गई जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस को मौके से खोखे मिले थे जबकि सीसीटीवी की डीवीआर छिपाने की कोशिश भी की गई थी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी और उसके बेटे को हिरासत में लेकर सच्चाई उजागर की थी।

और पढ़े  देहरादून- राष्ट्रीय विधि विवि को लेकर धरने में पहुंचे हरक सिंह, कहा-यह लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love