नाइजीरिया की सोने की खदान धंसी, 100 से अधिक मजदूरों की मौत की आशंका, 13 शव बरामद

Spread the love

 

 

नाइजीरिया के जाम्फारा राज्य में सोने की खदान धंसने से कम से कम 100 मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। घटना कदौरी खदान स्थल, मरू स्थानीय प्रशासन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई, जब दर्जनों खनिक भूमिगत होकर काम कर रहे थे।

स्थानीय निवासी सानुसी आउवाल ने बताया कि अब तक 13 शव निकाल लिए गए हैं, जिनमें उनका चचेरा भाई भी शामिल है। बचने वाले मजदूर इस हादसे से गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बता दें कि जाम्फारा खनिक संघ के मुहम्मदू ईसा ने बताया कि बचावकर्मी भी दम घुटने से प्रभावित हुए।
अवैध खनन इस क्षेत्र में आम है और अक्सर सशस्त्र गिरोह खानों पर नियंत्रण रखते हैं, जिससे दुर्घटनाओं और हिंसा का खतरा बढ़ जाता है। पुलिस प्रवक्ता याजिद अबुबाकर ने अभी तक घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की।

हमले में 14 लोगों की हुई थी मौत
पिछले सप्ताह नाइजीरिया के एक संवेदनशील इलाके में हथियारबंद लोगों ने घात लगाकर हमला किया था। इसमें 14 नाइजरियाई सैनिक मारे गए। यह जानकारी देश के रक्षा मंत्री ने एक बयान में दी। इस पश्चिमी अफ्रीका देश में बढ़ते बढ़ते चरमपंथी हमलों में यह ताजा हमला है।

यह हमला बुधवार को तिल्लाबेरी क्षेत्र में हुआ, जो पहले से ही हिंसा और उग्रवाद के लिए कुख्यात है। सरकारी टेलीविजन आरटीएन पर शनिवार रात प्रसारित एक बयान में बताया गया कि यह हमला उस समय हुआ जब सेना की एक इकाई को तिल्लाबेरी के बाहरी इलाके में तैनात किया गया था। उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ हथियारबंद लोग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर डकैती कर रहे हैं।

और पढ़े  बंगाल के लिए भाजपा का घोषणापत्र: अमित शाह बोले- 45 दिन के अंदर 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे, लागू होगा UCC

रक्षा मंत्री सालिफू मोदी ने कहा, यह डकैती की कोशिश वास्तव में एक जाल था, जिससे सैनिकों को घात में फंसाया गया। उन्होंने यह नहीं बताया कि हमले के पीछे किस समूह का हाथ है। नाइजीरिया में कई उग्रवादी समूह सक्रिय हैं, जो आम नागरिकों और सेना दोनों को निशाना बनाते हैं। इनमें इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठन भी शामिल हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love