खबर अपडेट – यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रॉली बैग में मिली लाश दिल्ली की आयुषी यादव की निकली,उसके परिवार ने की शिनाख्त

Spread the love

मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ट्रॉली बैग में मिले शव की पहचान दिल्ली के थाना बदरपुर की आयुषी यादव (21) पुत्र नीतेश यादव के रूप में हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर मां से मृतका की पहचान कराई। अब पुलिस जांच कर रही है कि आयुषी की हत्या किसने और क्यों की। बता दें 18 नवंबर की सुबह 11 बजे यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में लाल रंग के ट्रॉली बैग में खून से लथपथ युवती का शव मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या करने के बाद ट्रॉली बैग में पैक करके शव को फेंका गया था।

युवती की शिनाख्त के लिए सर्विलांस की टीम ने करीब 20 हजार मोबाइल फोन ट्रेस किए। इन मोबाइलों की लोकेशन भी सर्विलांस की टीम ने खंगाली। जेवर, जाबरा टोल, खंदौली टोल के अलावा हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा आने वाले मार्गों पर लगे 210 सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जिसके बाद पुलिस को मृतका की शिनाख्त कराने में सफलता मिल सकी। आयुषी की मां और भाई ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की।

कार्यवाहक एसएसपी एमपी सिंह ने बताया कि मां और भाई ने पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर आयुषी होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ये परिवार मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। आयुषी परिवार के साथ दिल्ली के थाना बदरपुर क्षेत्र में रहती थी। पुलिस की करीब आठ टीमें युवती की पहचान में जुटी हुई थीं।गुरुग्राम, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, नोएडा और दिल्ली तक पुलिस टीम पहुंची।
युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस ने दिल्ली एनसीआर, अलीगढ़ और हाथरस में जगह-जगह मृतका के पोस्टर भी लगवाए थे। इसके अलावा अलीगढ़, हाथरस और कानपुर से भी लापता बेटियों के लिए परिजन थाना राया पहुंचे। यहां पर फोटो और पोस्टमार्टम पर पहुंचकर युवती के शव को देखा लेकिन पहचान न होने पर यह परिजन बैरंग लौट गए थे।

और पढ़े  CM योगी का कन्या पूजन: पांव पखारकर मुख्यमंत्री ने कराया भोजन, दक्षिणा और उपहार दिए, लिया आशीष

Spread the love
  • Related Posts

    हाईवे किनारे खड़े ट्राला से भिड़ी पिकअप,7 की मौत, फतेहपुर से कड़ाधाम दर्शन के लिए आए थे लोग

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर–प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। डोरमा पेट्रोल पंप के समीप उस समय…


    Spread the love

    खत्म नहीं हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें, HC के फैसले को SC में दी गई चुनौती

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम मामले में अग्रिम जमानत दिए जाने के कुछ दिनों बाद, इस आदेश के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *