New Rule: तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अब OTP हुआ अनिवार्य, जानें नया नियम

रोजाना एक बड़ी संख्या में भारतीय ट्रेन से एक बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। देश के कोने-कोने तक में ट्रेनें चलाई जाती हैं। साथ ही त्योहारी सीजन में तो कई स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जाता है। अगर आपको भी ट्रेन से सफर करना है तो इसके लिए आपके पास ट्रेन टिकट होना अनिवार्य है। पर हर किसी को कंफर्म ट्रेन टिकट मिल पाए, ये थोड़ा मुश्किल नजर आता है।

इसके लिए ही भारतीय रेलवे तत्काल ट्रेन टिकट की व्यवस्था चलाता है। इसमें आप यात्रा के एक दिन पहले तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सफर कर सकते हैं। वहीं, अब तत्काल ट्रेन टिकट को लेकर भारतीय रेलवे एक नया नियम लेकर आया है जिसमें तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य होगा। ऐसे में अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो आप यहां जान सकते हैं कि ये नया नियम क्या है और किन-किन ट्रेनों पर इसे लागू किया गया है। 

 

क्या है नया नियम?

  • भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। इसमें अब तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य होगा। दरअसल, 1 दिसंबर से इस नियम को लागू किया गया है। हालांकि, अभी इसको कुछ ही ट्रेन पर लागू किया गया है।

 

कहां से की गई है शुरुआत?

  • जब भी आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करेंगे, तो आपको ओटीपी दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसकी शुरुआत मुंबई सेंट्रल अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस से की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसे सभी ट्रेनों के लिए लागू कर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि, फर्जी मोबाइल नंबर और अवैध बुकिंग पर रोक लगाई जा सके।
और पढ़े  ईरान के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी?: डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को तैयार रहने का आदेश..

 

कहां-कहां लागू?

  • अगर आप भी तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते हैं या करने वाले हैं, तो जान लें कि ये ओटीपी वाला नया नियम सिर्फ ऑनलाइन तरीके तक ही सीमित नहीं है। बल्कि, आईआरसीटी की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल, एप, कंप्यूटर, पीआरएस काउंटर और अधिकृत रेलवे एजेंट सभी पर लागू किया गया है।

 

ऐसे कर पाएंगे

  • जब आप ट्रेन टिकट बुक करेंगे तो आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और उसी नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। एक बार ओटीपी भेजने के बाद मोबाइल नंबर को बदलना संभव नहीं हो पाएगा। इसलिए रेलवे की तरफ से यात्रियों को सलाह दी गई है कि ट्रेन टिकट बुकिंग से पहले अपना मोबाइल नंबर जरूरी अपडेट रखें।
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…