New Rule: आज से टोल प्लाजा पर कैश को लेकर बदल गया नियम, जान लें वरना होगी दिक्कत-जुर्माना

Spread the love

गर आप भी किसी सफर पर निकल रहे हैं या जाने वाले हैं तो पहले टोल टैक्स से जुड़े नए नियम के बारे में जरूर जान लें। वरना आपको सफर के दौरान न सिर्फ दिक्कत हो सकती है बल्कि, जु्र्माना तक देना पड़ सकता है।

दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय ने आज यानी 10 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर कैश में टोल भरने की व्यवस्था को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

 

कैश को लेकर टोल प्लाजा का नया नियम क्या है?

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल बूथों पर कैश में टोल भरने की व्यवस्था को बंद कर दिया है और ये नियम आज यानी 10 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है
  • ऐसा इसलिए किया गया है ताकि, टोल बूथों पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म किया जा सके

 

आज से कैश में पेमेंट करने वाले कैसे भरेंगे टोल टैक्स?

  • जो लोग कैश में टोल भरते थे, अब से उन्हें नेशनल हाइवे पर टोल पमेंट को डिजिटली तौर पर करना अनिवार्य होगा
  • फास्टैग लगवाकर आप टोल टैक्स भर सकते हैं

कितना जुर्माना लगेगा?

  • टोल प्लाजा पर FASTag या इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम से टोल भररना अनिवार्य है
  • अगर आप इनमें से किसी एक से पेमेंट नहीं करते हैं तो आपको निर्धारित शुल्क से 25 प्रतिशत अधिक राशि देनी होगी

 

UPI पर भी अतिरिक्त शुल्क लगेगा

  • किसी गाड़ी पर अगर फास्टैग नहीं है या फास्टैग एक्टिवेट नहीं है, तो ऐसे में आप यूपीआई से टोल टैक्स भर सकते हैं
  • पर ऐसे में आपको तय टोल से 25 प्रतिशत अधिक पैसे देने होंगे
और पढ़े  अयोध्या: इस महीने के अंत में होगा शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, कार्यक्रम को लेकर प्रस्तावित हुईं ये तिथियां

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य आगाज़, 235 मुकाबलों से गूंजेगी रामनगरी

    Spread the love

    Spread the love   धार्मिक आस्था की नगरी अयोध्या अब खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में भी नई पहचान गढ़ती नजर आ रही है। इसी कड़ी में पहली बार आयोजित…


    Spread the love

    शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveअसम विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा द्वारा नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगातार अभद्र टिप्पणी किए जाने…


    Spread the love