नेपाल Gen Z विरोध प्रदर्शन:  नेपाल की जेल में झड़पों में 3 की मौत, तनाव के बीच 15 हजार से अधिक कैदी फरार

 

 

नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के विरोध प्रदर्शन ने देश की राजनीतिक पारिदर्शता को पूरी तरह बदल कर रख दिया। सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। इसका साफ-साफ असर अब नेपाल के जेलों पर भी दिखने लगा है। इसी सिलसिले में गुरुवार को भी रामेछाप जिले की एक जेल में कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें तीन कैदी मारे गए और 13 घायल हो गए। इस तरह मंगलवार से अब तक कुल आठ कैदी जेलों में हुई झड़पों में मारे जा चुके हैं।

Nepal unrest Many prisoners killed in clashes in Nepal jail more than 15000 prisoners absconded amid tension

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, देशभर की 25 से ज्यादा जेलों से करीब 15,000 कैदी फरार हो चुके हैं। ये घटनाएं तब शुरू हुईं जब जेन जेड समूह के नेतृत्व में पूरे नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हुए। इस आंदोलन के दबाव में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इसके बाद देशभर में सेना ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए।

 

रामछेप जिले के जेल में कैसे हुआ हमला?
जहां एक ओर पूरे देशभर में हालात बेकाबू हो रहे हैं। वहीं नेपाल की कई जेलों से हिंसा की खबरें भी सामने आ रही है। इसी क्रम में गुरुवार को रामेछाप जिले की जेल में कैदियों ने गैस सिलेंडर से धमाका कर जेल से भागने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने हालात काबू में करने के लिए फायरिंग की, जिसमें तीन कैदी मारे गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेलों में आगजनी और ताले तोड़े
इससे पहले मंगलवार शाम से, युवाओं की भीड़ ने कई जेलों पर हमला कर प्रशासनिक इमारतों को आग के हवाले कर दिया और जेल के गेट तोड़ दिए। इससे काठमांडू की सुंदरहर जेल से 3,300, नक्कू जेल से 1,400 और डिल्लीबजार जेल से 1,100 कैदी भाग निकले।

और पढ़े  ऑस्ट्रेलिया में बड़ा हादसा: रग्बी फैंस की भीड़ में घुसी कार, कई लोग घायल, टीम बस का इंतजार कर रहे थे प्रशंसक

 

नेपाल के अन्य जेलों से भी सैकड़ों कैदी फरार
नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन का असर केवल कुछ जेलों तक सीमित नहीं है। इसका बड़ा असर देश के अन्य जेलों पर भी देखने को मिल रहा है। जहां से सैकड़ों कैदी जेल में हिंसक झड़प कर या आगजनी करके भाग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक सुनसरी जिले के झुम्का जेल से 1575 कैदी, चितवन से 700 कैदी, कपिलवस्तु से 459 कैदी, कैलाली से 612 कैदी, कंचनपुर से 478 कैदी तो सिन्धुली से कुल 500 कैदी फरार हो गए हैं। वहीं रौतहट जिले के गौर जेल में कुल 291 कैदियों में से 260 फरार हो गए थे, जिनमें से अब तक सिर्फ 31 वापस पकड़े जा सके हैं।

 

नाबालिग सुधार गृह में भी हिंसा
इससे पहले मंगलवार रात पश्चिम नेपाल के नाबालिग सुधार गृह पर में भी हिंसा होने की खबर सामने आई। इस हिंसा में पांच नाबालिग कैदियों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मंगलवार को पश्चिम नेपाल के बांके जिले के नौबस्ता सुधार गृह में पांच नाबालिग कैदी पुलिस की गोलीबारी में मारे गए, जब वे सुरक्षा गार्ड के हथियार छीनने की कोशिश कर रहे थे।

Nepal unrest Many prisoners killed in clashes in Nepal jail more than 15000 prisoners absconded amid tension

नेपाल-भारत सीमा पर कड़ी नजर
नेपाल में जारी हिंसा के चलते भारत और नेपाल की सीमा पर कड़ी नजर बनाई गई है। कारण है कि नेपाल की जेलों में हिंसक झड़क के बाद कैदी भारत की सीमा की ओर भागने की कोशिश कर रहे हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार कई कैदी भारत की सीमा की ओर भागते हुए देखे भी गए हैं। 

  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…