बिहार के मिथिला से नील सेना के अध्यक्ष राजेश कुमार पहुंचे अयोध्या,अध्यक्ष राजेश कुमार ने महासचिव चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप ।

Spread the love

बिहार के मिथिला से नील सेना के अध्यक्ष राजेश कुमार पहुंचे अयोध्या,अध्यक्ष राजेश कुमार ने महासचिव चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप ।

भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर के विभिन्न प्रांतो से लाखों की संख्या में श्रद्धालु इन दिनों रामनगरी अयोध्या में पहुंच रहे हैं।ऐसे मे बिहार के मिथिला से नील सेना के अध्यक्ष राजेश कुमार की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता सीता व हनुमान जी के लिए सिंदूर लेकर अयोध्या आए थे।नील सेना के सारे पदाधिकारी बिहार के मिथिला से पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे थे। नील सेना के अध्यक्ष राजेश कुमार ने अयोध्या पहुंचने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर गंभीर आरोप लगाया है।उन्होंने बताया कि चंपत राय ने उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया। जब वह चंपत राय के पास पहुंचे तो चंपत राय ने उनकी जाति पूछी।क्योंकि यह सारे लोग वाल्मीकि समाज से हैं… इसलिए चंपत राय ने सबको अपमानित किया और कोई सम्मान नहीं दिया।इतना ही नहीं राजेश कुमार ने यह अभी कहा कि यदि हम लोग सोना,चांदी या करोड़ों की दौलत लेकर अयोध्या आए होते तो चंपत राय हम लोगों को गले लगाते और सम्मान भी देते। लेकिन हम लोगों के पास धन दौलत नहीं था इसलिए चंपतराय ने हमें अपमानित किया। जिसको लेकर के आज नील सेना के अध्यक्ष राजेश कुमार आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनका सम्मान वापस नहीं हुआ तो वह आमरण अनशन के बाद सरयू नदी में समाधि ले लेंगे।

और पढ़े  अयोध्या- मामूली विवाद में पत्नी ने पति की हथौड़े से की हत्या, खुद भी दे दी जान, 22 दिन के मासूम की भूख-प्यास से मौत

Byte- राजेश राम रमैया, नील सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष


Spread the love
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *