नवजोत सिद्धू: 10 माह बाद जेल से आजाद हुए नवजोत सिंह सिद्धू, राहुल गांधी को बताया क्रांति,हिला देंगे सरकार।

Spread the love

नवजोत सिद्धू: 10 माह बाद जेल से आजाद हुए नवजोत सिंह सिद्धू, राहुल गांधी को बताया क्रांति,हिला देंगे सरकार।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को दस माह बाद पटियाला की सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। 59 वर्षीय कांग्रेस नेता सिद्धू ने 1988 के रोड रेज के मामले में एक साल की सजा काटी। पिछले साल 20 मई को सुप्रीम कोर्ट के एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद सिद्धू ने पटियाला की एक अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

उनके समर्थक सुबह से ही पटियाला जेल के बाहर जुटने लगे थे। ढोल वालों को भी बुलाया गया था। इसके बाद सिद्धू की रिहाई का इंतजार शुरू हुआ। पहले दोपहर 12 बजे उन्हें रिहा करने की बात कही जा रही थी, लेकिन पेपर वर्क पूरा होते होते शाम हो गई। शाम छह बजने से कुछ मिनट पहले सिद्धू जेल से बाहर निकले। समर्थकों की नारेबाी पर सिद्धू ने झुककर उनका अभिवादन किया।

राहुल को बताया क्रांति-
बाहर आने के बाद सिद्धू ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि सत्य को दबाने का प्रयास सफल नहीं हो सकता। आज लोकतंत्र बेड़ियों में है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है। अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे। अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे दोपहर के आसपास रिहा किया जाना था लेकिन उन्होंने इसमें देरी की। वे चाहते थे कि मीडिया के लोग चले जाएं। इस देश में जब भी कोई तानाशाही आई है तो एक क्रांति भी आई है और इस बार उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी. वह सरकार को हिला देंगे।

और पढ़े  कैद हुआ कातिल और कत्ल: 60 साल की केयरटेकर ने की 86 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, तकिए से दबाया मुंह

Spread the love
  • Related Posts

    पंजाब- पेपर लीक: दिल्ली BJP का AAP कार्यालय पर प्रदर्शन, बैरिकेड पर चढ़ें हर्ष मल्होत्रा

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी के कैनिंग लेन स्थित कार्यालय पर एक बड़ा प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन आम आदमी…


    Spread the love

    पंजाब में रफ्तार पकड़ेगा मानसून: आज 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान गिरेगा, 30-31 को पूरा सूबा भीगेगा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब में सुस्त पड़ा मानसून अब रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *