अमृतपाल: पत्नी को लेकर सनसनीखेज खुलासा,इस केस को लेकर यूके में हिरासत में ली गई थी किरणदीप कौर

अमृतपाल: पत्नी को लेकर सनसनीखेज खुलासा,इस केस को लेकर यूके में हिरासत में ली गई थी किरणदीप कौर

खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल की तलाश में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी बुधवार को उसके गांव जल्लूपुर खेड़ा पहुंचे। यहां उसकी पत्नी किरणदीप कौर से भी पूछताछ की गई। उससे बब्बर खालसा इंटरनेशनल नाम के आतंकी संगठन से संबंध और विदेशी फंडिंग मामले में पूछताछ की गई। शादी से पहले किरणदीप यूके में रहती थी।

मीडिया में आई एक खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, वहां रहते हुए वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल नाम के आतंकी संगठन के लिए काम कर चुकी है। वह यूके में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए फंड इकट्ठा करती थी। वर्ष 2020 में उसे पांच अन्य साथियों सहित वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया था।

वहां भी उससे पूछताछ भी हुई थी। यह भी बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर के कुछ खातों में भी विदेशों से धनराशि ट्रांसफर हुई है। इसकी भी जांच की जा रही है। हालांकि कोई पुलिस अधिकारी इस पर कुछ भी बताने से इन्कार कर रहा है। पुलिस सिर्फ इतना कह रही है कि किरणदीप व उसके रिश्तेदारों के बैंक खातों की जांच की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों को अगर पूछताछ के दौरान कोई भी सुराग हाथ लगता है, तो किरणदीप को हिरासत में लिया जा सकता है। अमृतपाल के भाई को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है। बुधवार को अमृतपाल की मां बलविंदर कौर, पिता तरसेम सिंह और चाचा सुखचैन सिंह और दादी चरण कौर से भी पूछताछ की।

और पढ़े  BJP की नशा विरोधी यात्रा: रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, बोले-मुझे कुछ हुआ तो सीएम-डीजीपी जिम्मेदार
  • Related Posts

    अमृतसर कोर्ट का फैसला: चाचा की हत्या के दोषी को उम्र कैद, नशे का आदी था गुरपिंदर, संपत्ति के लिए ली थी जान

    अमृतसर जिला सेशन जज जतिंदर सिंह की अदालत ने चाचा नरेंद्र सिंह की हत्या के दोषी गुरपिंदर सिंह उर्फ गोपी को उम्र कैद सुनाई।  गुरपिंदर सिंह गांव गागरभाणा का निवासी…

    पंजाब: अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

    ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई हरजीत सिंह नंबर 1599/एएसआर सिटी की हत्या के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, थाना गेट हकीमा…