टाइनी टाॅट्स ग्रुप ऑफ स्कूल में मनाया गया नेशनल स्पोर्ट्स डे

Spread the love

टाइनी टॉट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया गया ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘फिट इंडिया ‘लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए ‘मीट द चैंपियंस’ प्रोग्राम के अंतर्गत एशियन चैम्पियन रेसलर गोल्ड मेडलिस्ट ‘मिस शिक्षा’ को विशेष अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया अन्य अतिथियों के रूप में श्रीमती सुखविंदर (रेसलर कोच) एवं मिस्टर सुधीर सिंह (बैडमिंटन कोच) को आमंत्रित किया गया ।सर्वप्रथम कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर आगंतुक अतिथियों, स्कूल की निदेशिका श्रीमती बिन्नी सिंह जी ,स्कूल के प्रधानाचार्य श्री आशुतोष रस्तोगी जी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया ।तत्पश्चात मुख्य अतिथि’ मिस शिक्षा’ द्वारा बच्चों को खेल के महत्व एवं उपयोगिता एवं लक्ष्य प्राप्ति में सहायक आवश्यक बातें बताई गई उन्होंने बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासा को शांत किया गया तत्पश्चात भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा विद्यालय के सहोदय ग्रुप के अंतर्गत खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों शाश्वत ,कुशल सूर्यवंशी, मीमांसा, खुशी सिंह, आरिफ खान ,कुशाग्र श्रीवास्तव ,दिव्यांश मिश्रा ,शिवांश चतुर्वेदी, वेदांत आदि का उत्साहवर्धन करने के लिए दी गयी टी-शर्ट को मुख्य अतिथि द्वारा दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशिका द्वारा बच्चों को खेल के प्रति जागरूक होने एवं उन्हें अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया ।कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य श्री आशुतोष रस्तोगी जी द्वारा मुख्य अतिथियों को अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया गया एवं बच्चों को खेलों में रुचि लेने एवं अनुशासित रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

और पढ़े  Harish Rana: हरीश को नहीं दिया जा रहा ऑक्सीजन सपोर्ट, चरणबद्ध तरीके से हटा रहे जीवन रक्षक उपकरण

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या में राष्ट्रपति: राष्ट्रपति मुर्मू ने पात्र को माथे से लगाया, मंदिर प्रांगण शुभ मंत्रों से गूंजा

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अयोध्या के राम मंदिर पहुंची हैं। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। इस दौरान पुजारियों ने मंत्रोच्चारण…


    Spread the love

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा: दुनिया का इकलौता ‘राम यंत्र’, जानें खासियत…

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *