गौरव झा की भोजपुरी फ़िल्म “नील नितारा” का हुआ मुहूर्त

मुम्बई –
गौरव झा की भोजपुरी फ़िल्म “नील नितारा” का हुआ मुहूर्त
यश आर बचन फिल्म्स और लयराना मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनने जा रही अभिनेता गौरव झा स्टारर भोजपुरी फ़िल्म नील नितारा द अनटोल्ड स्टोरी का मुम्बई स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना के साथ मुहूर्त किया गया।
मुहूर्त के दौरान गौरव झा के अलावा फ़िल्म के निर्माता श्रवण जैसवार, यश राज शर्मा अभिनेता सोनू पाण्डेय,उदय सिंघानिया आदि कई लोग उपस्थित रहे सभी ने फ़िल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
बता दे फ़िल्म नील नितारा द अनटोल्ड स्टोरी एक बहुत ही प्यारी लव स्टोरी फ़िल्म है। फ़िल्म की कहानी को अभी डिस्क्लोज़ नही किया गया है लेकिन इतनी जानकारी मिली कि ये फ़िल्म दो प्रेमियों के प्यार को दर्शायेगी और साथ ही प्यार का अहसास भी करायेगी यानी ये फ़िल्म फुली लव स्टोरी फ़िल्म है जिसमे आप सभी को लव के साथ रोमांस और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा।
फ़िल्म में गौरव झा के अलावा फीमेल लीड में अभिनेत्री काजल यादव नजर आएंगी वही काजल यादव जिन्होंने भोजपुरी फ़िल्म जगत को कई सारी हिट फिल्में दी।।इस फ़िल्म का निर्माण कर रहे है श्रवण जैसवार, यश राज शर्मा और लेखक निर्देशक साजिद मलिक,छायांकन विपिन प्रसाद और फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव एडिफ्लोर है।
फ़िल्म में मुख्य भूमिका में गौरव झा,काजल यादव,माया यादव,बालेश्वर सिंह,जे पी सिंह प्रकाश जैस,विद्या सिंह,सोनू पाण्डेय,उदय सिंघानिया,अमित कुमार,रागिनी यादव और सुगंधा सिंह नजर आयेंगी।

और पढ़े  मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

Related Posts

स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…