श्री राम मार्ग के रूप में सज रहा अयोध्या का नेशनल हाईवे।

Spread the love

अयोध्या. त्रेता युग के वन गमन मार्ग व राम जानकी मार्ग के इतिहास के बारे में पूरी दुनिया जानती है लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार अब अयोध्या में एक नए इतिहास की तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या से जुड़ने वाले लखनऊ गोरखपुर मार्ग को श्री राम मार्ग के रूप में तैयार किया जा रहा है। और ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि अयोध्या आने वाले से पहले श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम के कई रूपों का दर्शन प्राप्त होगा और अयोध्या पहुंच ही कानों में भी राम के धुन गुनगुनाने लगेंगे। दरसल अयोध्या के नेशनल हाईवे को 6 लेन से जोड़े जाने के साथ ही रामायण के प्रसंगों के तर्ज पर सजाया जा रहा है। हाइवे पर सहादतगंज से रामघाट तक भगवान श्री राम के बाल्यकाल से लेकर वनवासी व राजाराम तक के विभिन्न रूपों की मूर्तियों को भी लगाया जा रहा है। वहीं नयाघाट चौराहे को लता मंगेशकर के नाम से बनाया जा रहा जहां पहुंचते ही भगवान श्री राम के भजन सुनाई देने लगेंगे।

6 लेन से जुड़ेंगे राम जन्मभूमि तक जाने वाले मार्ग
राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के साथ को अयोध्या विश्व के मानचित्र पर स्थापित हो रही है त्रेता की अयोध्या की परिकल्पना पर केंद्र व प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। 500 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद सनातन धर्मावलंबियों के आराध्य का भव्य मंदिर बन रहा है ऐसे में अभी से ही पर्यटकों की आमद बढ़ गई है परिकल्पना की जा रही है कि एक लाख राम भक्त मंदिर निर्माण के बाद प्रतिदिन आएंगे ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा को और सुदृढ़ और सुचारू बनाने के लिए लगातार सरकार तेजी के साथ काम कर रही है। इसी के अंतर्गत भगवान राम की जन्म स्थली से जाने मार्ग को 6 लेन से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या से जुड़ने वाले सभी मार्गों को राममय बनाए जाने की कार्य योजना पर भी कार्य किया जा रहा है।
नेशनल हाईवे पर लगाई जा रही प्रतिमा
अयोध्या के नेशनल हाईवे को आधुनिक संसाधनों से लैस किए जाने के साथ ही सड़कों के बीच बनेगी बायडरों पर स्थान स्थान पर भगवान की अलग अलग स्वरूप की प्रतिमाएं लगाई जा रही हैं इसके साथ ही महर्षि विश्वामित्र महर्षि वाल्मीकि सहित अन्य कई महाऋषियों व देवी देवताओं की प्रतिमा को स्थापित किए जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। रोहित कई स्थानों पर आधुनिक फव्वारा वाह रामायण कालीन वृक्ष से भी लगाई जा रही है।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि लखनऊ से अयोध्या तक और अयोध्या से गोरखपुर तक सिक्स लेन मार्ग बनाया जा रहा है जल्द ही उसका काम भी शुरू किया जाएगा शहर के अंदर का मार्ग फोरलेन रहेगा और उसे और भी विकसित किया जाएगा। तो ही बताया कि अयोध्या के नेशनल हाईवे को रामायण कालीन बनाई जाने की की योजना पर कार्य शुरू हो गया है। नेशनल हाईवे पर रामायण कालीन वृक्ष लगाएं जा रहे हैं तो वही प्रमुख स्थान पर भगवान की प्रतिमा को विस्थापित किया जा रहा है। जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को राम की नगरी पहुंचने का एहसास हो

और पढ़े  मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *