नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय को 2025 का राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार

Spread the love

 

कुमाऊं विश्वविद्यालय को वेटरंस इंडिया की ओर से वर्ष 2025 का राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया है। इस प्रतिष्ठित सम्मान के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय को देश के शीर्ष 13 संस्थानों में स्थान दिया गया है। विद्यार्थियाें में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक सेवा, युवा सशक्तीकरण और मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी और प्रेरणादायी पहल करने के लिए यह पुरस्कार विवि को मिला है।

16 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. डीएस रावत ने पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल की ओर से यह पुरस्कार दिया गया है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। रावत ने कहा कि विगत दो वर्षों में विश्वविद्यालय ने एनसीसी एवं एनएसएस गतिविधियों को सशक्त करने, ग्रामीण क्षेत्रों को अपनाने, सामाजिक उत्थान में सक्रिय सहभागिता, छात्रों के लिए प्रेरक व्याख्यान और रक्षा कर्मियों के सम्मान के लिए विशेष कार्यक्रमों जैसी अनेक सार्थक पहल की है। विवि की इस उपलब्धि पर कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रावल, डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. संजय पंत, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. रीतेश साह, प्रो. एचसीएस बिष्ट, डॉ. उमंग आदि ने हर्ष जताया है।

Spread the love
और पढ़े  रिटायरमेंट के बाद अधूरा रह गया गांव बसने का सपना, नैनीताल बैंक के रीजनल मैनेजर की हादसे में मौत
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love