देहरादून: 28 से होगा ABVP का राष्ट्रीय अधिवेशन, इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस सोमनाथ होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love

 

खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अंतरिक्ष वैज्ञानिक व इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ मुख्य अतिथि होंगे। वह देशभर से आ रहे विद्यार्थी प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। अधिवेशन 28 से 30 नवंबर तक देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में होगा।

डॉ. एस सोमनाथ ने जनवरी-2022 से जनवरी-2025 तक इसरो का नेतृत्व करते हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां दिलाईं। उनके मार्गदर्शन में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, आदित्य-एल1 मिशन, एक्सपोसैट समेत कई महत्वपूर्ण उपग्रह मिशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि डॉ. एस सोमनाथ का भारतीय विज्ञान व अंतरिक्ष अनुसंधान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में कार्य अनुकरणीय है। राष्ट्रीय अधिवेशन में उनके मार्गदर्शन से देशभर के युवाओं को विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।


Spread the love
और पढ़े  उधमसिंह नगर- मुख्य चौराहे के पास साइकिल रिपेयरिंग के तीन खोखों में लगी आग, डेढ़ घंटे बाद पाया जा सका काबू
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love