थलीसैण /पौड़ी- पौड़ी में बोर्ड परीक्षा तैयारियों की समीक्षा: 125 परीक्षा केंद्र निर्धारित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों की समीक्षा, विद्यार्थियों के हित में विशेष व्यवस्था

जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्र निर्धारण, व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष पौड़ी जनपद में कुल 125 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष से मुकाबले 3 अधिक हैं। इन केंद्रों पर संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की कुल संख्या 12,605 है, जो विगत वर्ष की तुलना में 411 अधिक है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक विकासखंड में 15 केंद्र व्यक्तिगत परीक्षार्थियों हेतु भी स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी संख्या 60 से कम है या भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। इसलिए इन केंद्रों को परीक्षा मानकों में छूट देते हुए स्व-केन्द्र की अनुमति प्रदान की गई है। ऐसे स्व-केन्द्रों में रा.इ.काॅ. सैंधीखाल, चम्पेश्वर, नाहसैंण, कुंजखाल, पोखरी अजमेर, किल्बौखाल, मवाधार, चमकोटखाल, खदरासी, क्यार्क, ग्वालखुडा, मठाली, कठुड़खाल और कपरोली शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल को निर्देश दिए कि यदि अन्य विद्यालयों में भी विषम भौगोलिक परिस्थितियों, कठिन पहुंच या कम छात्र संख्या के कारण स्व-केन्द्र की आवश्यकता है तो उनका प्रस्ताव औचित्य रिपोर्ट सहित तत्काल प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्व में ही पूर्ण करने के निर्देश भी दिए, ताकि परीक्षा संचालन सुचारु और सुरक्षित तरीके से हो सके।

और पढ़े  2027 कुंभ- एआई और सर्विलांस से होगी निगरानी: 32 सेक्टर में बंटेगा मेला क्षेत्र, होंगे 10 स्नान पर्व
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…