नैनीताल- जल्द ही बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी के लिए मिलेगी हेली सेवा…इसी महीने हो सकती है शुरू

Spread the love

 

राज्य के तीन नए शहरों के लिए इसी माह के अंत तक हेली सेवा शुरू होगी। इनमें देहरादून से बागेश्वर, मसूरी व नैनीताल के लिए हवाई सेवा शुरू होंगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद तीनों स्थानों के लिए हवाई सेवा की शुरुआत हो सकती है।

यूकाडा की ओर से बागेश्वर, मसूरी, नैनीताल के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए प्राइवेट हेली कंपनियों के साथ सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही तीनों स्थानों के लिए किराया भी निर्धारित किया जाएगा।

इसके साथ ही बागेश्वर व नैनीताल में हेलिपैड तैयार किया जा रहा है। देहरादून से बागेश्वर के लिए पवन हंस और नैनीताल के लिए हेरिटेज एविएशन कंपनी का चयन किया गया है। तीन स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन व तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा। आपदा के समय हेलिकॉप्टर से बचाव व राहत कार्यों में भी मदद मिलेगी।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- पुलिस की नाक के नीचे से 'लापता' हुए कुमाऊं के अपराधी, सात सौ हिस्ट्रीशीटरों में से 84 लापता
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या…


    Spread the love