ऋषिकेश / डोईवाला: जंगली हाथियों का आतंक- जंगल में चारा पत्ती लेने गए पति-पत्नी को हाथी ने पटक पटककर मार डाला,देखकर दहल उठा दिल

Spread the love

देहरादून के जौलीग्रांट में बुधवार को दर्दनाक घटना हो गई। अपर जौलीग्रांट में जंगल गए एक बुजुर्ग दंपती को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। दोनों घास और लकड़ी लेने जंगल गए थे। घटना से मृतक दंपती के घर कोहराम मचा है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला डोईवाला के अपर जौलीग्रांट का है. जहां आज सुबह घास लेने जंगल गए पति और पत्नी पर हाथी ने हमला कर दिया. जिसमें राजेंद्र पंवार (उम्र 70 वर्ष) और उनकी पत्नी सुशीला देवी (उम्र 65 वर्ष) की मौत हो गई. इस बीच कोठारी मोहल्ले की एक महिला जो की जंगल में ही चारा पत्ती लेने के लिए गई हुई थी उसने एक व्यक्ति का शव जंगल में पड़े देखा और वह घबराकर गांव में आ गयी और उसने आस पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी। वहीं बुजुर्ग दंपत्ति को भी ग्रामीण ढूंढने के लिए निकले हुए थे । इस तरह की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय निवासी राकेश डोभाल ने जौलीग्रांट पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस कर्मी जंगल में बताए गए स्थान पर पहुंचे जहां पर बुजुर्ग दंपती के शव थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पड़े हुए थे।

वहीं पुलिस की सूचना पर मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को जंगल से बाहर निकाला गया। जिन्हें हिमालयन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। वहीं मृतक के घर पर पहुंचकर स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने परिवार के लोगों को अपनी सान्त्वना दी। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वही डीएफओ को मामले की जानकारी दी जिसके बाद डीएफओ नीरज कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मृतक के स्वजनों को दो-दो लाख रुपए के मुआवजा राशि के प्रारंभिक चेक सौपे।

और पढ़े  देहरादून: कर्नाटक के बाद देश में दूनघाटी में मिली फूलों की दुर्लभ इपोमिया कैरिका प्रजाति, इसकी भी हुई पहचान

साथ ही उन्होंने कहा कि बाकी अन्य धनराशि जांच के उपरांत मृतकों के स्वजनों को दी जाएगी। वही उन्होंने लोगों से वन क्षेत्र में न जाने की भी अपील की। साथ ही स्थानीय वनकर्मीयो को लगातार आबादी क्षेत्र के समीप गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए। और सोलर फेंसिंग के बीच में जंगल में जाने के लिए बनाए गए रास्तों को भी फिलहाल बंद करने के लिए कहा है। जिससे कि कोई भी व्यक्ति वन क्षेत्र में प्रवेश न करें जिससे कि कोई भी ऐसी अप्रिय घटना दोबारा हो।

 

हमेशा एक साथ ही रहते थे बुजुर्ग दंपत्ति

डोईवाला: बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनके घर में पहुंचकर अपना शोक जताया। तो वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति हमेशा एक साथ ही रहते थे। और पूरी मेहनत के साथ कृषि के कार्य में जुटे रहते थे। साथ ही पशु पालन भी करते थे और प्रतिदिन वन क्षेत्र में चारा पत्ती के लिए दोनों एक साथ ही जाते थे।

प्रतिदिन गांव के कई अन्य लोग भी उनके साथ होते थे। परंतु बुधवार को यह दोनों अकेले ही जंगल में गए थे। जहां हाथी की चपेट में यह आ गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई यह अपने पीछे तीन पुत्रों को छोड़ गए है। इनका बड़ा पुत्र जो की नेवी में गोवा में कार्यरत है। जबकि दो पुत्र गांव के घर में ही रहते हैं। इनका दूसरे नंबर का पुत्र भाजपा में सह सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्व में है।

और पढ़े  देहरादून- श्रीनगर मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद BJP में शामिल, महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

सुबह से ही गुस्से मे चिंघाड़ रही थी बच्चे के साथ घूम रही हथिनी

डोईवाला: दोनों दंपत्ति के हाथी के हमले से मौत के बाद आस पड़ोस के ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से ही जंगल से हाथी के चिंघाड़ की तेज तेज आवाज आ रही थी। एक व्यक्ति ने बताया कि एक मादा हथिनी अपने बच्चे के साथ आबादी क्षेत्र से सटे क्षेत्र में सोलर फेंसिंग के किनारे- किनारे ही घूमती देखी गई।

ग्रामीणों को शंका है कि इसी हथिनी ने करीब 12 से 1 बजे के मध्य इन दोनों बुजुर्ग दंपति पर हमला कर इन्हें मौत के घाट उतारा है। दोनों बुजुर्ग दंपत्ति का शव जंगल में करीब आधा किलोमीटर से अधिक दूरी पर बरामद हुआ था। वहीं ग्रामीणों को यह भी शंका है कि हथिनी ने किसी एक पर हमला किया होगा और दूसरा व्यक्ति अपने जीवनसाथी को बचाने के लिए आगे आया होगा जिस पर क्रोधित हथिनी ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया।

 

वन विभाग ने दिए दो-दो लाख रुपये
डीएफओ नीरज शर्मा ने मृतक दंपती के घर पहुंचकर बेटे को दो-दो लाख रुपये के चेक दिए। उनके साथ गए रेंजर एनएल डोभाल ने बताया कि इसके अलावा और निर्धारित धनराशि भी जल्द पीड़ित परिवार को दी जाएगी। उन्होंने लोगों से जंगल में न जाने की अपील की।

 

हाथी की हमले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद दोनों शवों को जंगल से बाहर लाया गया और हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट भिजवाया गया. जहां दोनों शवों को मोर्चरी में रखा गया है. जल्द ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी. – एनएल डोभाल, रेंज अधिकारी


Spread the love
  • Related Posts

    Weather उत्तराखंड- प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का इन 3जिलों में येलो अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू की दस्तक: 22 दिनों में 31 लोग मिले संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और केरल के बाद अब उत्तराखंड में भी स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) के मामले सामने आए हैं। अगस्त के महीने में अब तक…


    Spread the love