नैनीताल/रामनगर : काम कर रहे मजदूर की गर्दन दबोच कर ले गया बाघ, मौत

कॉर्बेट पार्क के सर्पदुल्ली रेंज के धनगढ़ी गेट से डेढ़ किमी दूर बाघ ने एक मजदूर को मार डाला। बीट नंबर 4 के जंगल में उसका शव बरामद हुआ। वह सुल्तान कैंपस में सड़क पर जाल बनाने जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे ढिकाला से लौट रहे सीटीआर निदेशक नरेश कुमार को सड़क पर बाइक पड़ी दिखी। उन्होंने सर्पदुल्ली रेंजर जयपाल सिंह रावत को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने बताया कि कुछ देर पहले एक मजदूर सुल्तान कैंपस में सड़क पर जाल बांधने के लिए गया था। इस पर आसपास के जंगल में खोज की गई तो वहां एक शव पड़ा मिला। मृतक की खिनाख्त खलील अहमद (40) पुत्र बांके अली निवासी मानपुर रोड ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मानसून के मद्देनजर सड़क पर जाल लगाने का काम चल रहा है। ठेकेदर के अंतर्गत खलील अहमद जाल बनाने का काम करता था। सीटीआर निदेशक नरेश कुमार ने बताया कि धनगढ़ी बीट नंबर 4 में मजदूर का शव मिला। नियमानुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि दी जाएगी।

और पढ़े  हरिद्वार: अब कागजों पर सजेगी पड़ोसी हाथियों की दुनिया, वन्यजीव सप्ताह पर पहली बार की गई है ये खास पहल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…