नैनीताल: पटवारी पूजा को मिली अग्रिम जमानत, प्रॉपर्टी डीलर के खुदकुशी मामले में दर्ज हुआ मामला

Spread the love

 

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश हल्द्वानी सुजीत कुमार की अदालत ने पटवारी पूजा रानी को सशर्त जमानत दी है। लालकुआं तहसील में प्रॉपर्टी डीलर के जहर खाकर जान देने के मामले में उन पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

दुम्काबंगर बच्चीधर्मा पोस्ट हल्दूचौड़ निवासी प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी (54) ने 20 सितंबर को तहसील में जहर खा लिया था। वह पार्किंग में कार के पास बेहोशी हालत में मिले थे। एसटीएच में परीक्षण के बाद उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर की जेब से मिले सुसाइड नोट में पटवारी पूजा रानी के अलावा तहसील के अन्य लोगों के नाम का जिक्र करते हुए इन्हें मौत का जिम्मेदार ठहराया गया था। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को कोतवाली में रखकर हंगामा किया था। पुलिस ने पटवारी पूजा रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पटवारी ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की। बुधवार को सुनवाई करते हुए प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी पटवारी की सशर्त जमानत मंजूर कर दी।

Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- CM धामी ने रन फॉर अवेयरनेस रैली को दिखाई हरी झंडी, दिलाया नशे को 'ना' जीवन को 'हां' का संकल्प
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love