नैनीताल- अब व्हाट्सएप से भी भेजे जा सकेंगे समन, अदालत ने न्याय दिलाने के लिए जारी नए और व्यापक निर्देश

Spread the love

त्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में चेक बाउंस के मामलों को तेजी तेजी से निपटाने के लिए नए और व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी सर्कुलर में आधुनिक तकनीक के उपयोग और अदालती प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया गया है।

कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अब चेक बाउंस के मामलों में समन भेजने के लिए केवल पारंपरिक तरीकों पर निर्भर नहीं रहा जाएगा। उत्तराखंड इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेस रूल्स 2025 के तहत अब ई-मेल, मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग एप्लिकेशन के जरिये भी समन भेजे जा सकेंगे। शिकायतकर्ता को शिकायत दर्ज करते समय आरोपी का ई-मेल और व्हाट्सएप विवरण देना लिए एक शपथपत्र भी देना अनिवार्य होगा जिसकी सत्यता के होगा।

कोर्ट ने आरोपियों को शुरुआती चरण में ही राहत देने के लिए ऑनलाइन भुगतान का विकल्प पेश किया है। समन में अब स्पष्ट रूप से ऑनलाइन भुगतान का विकल्प और लिंक दिया जाएगा। आरोपी सीएनआर नंबर या केस क्रेडेंशियल्स दर्ज कर सीधे चेक की राशि जमा कर सकेगा।

यदि आरोपी इस सुविधा के जरिये भुगतान कर देता है तो न्यायालय मामले को आपसी सुलह (कंपाउंडिंग) के आधार पर बंद कर सकेगा। कोर्ट ने यह दिशा-निर्देश सुप्रीम कोर्ट की ओर से हाल में संजाबीज तरी बनाम किशोर एस. बारकर मामले में दिए गए फैसले के अनुपालन में जारी किए हैं।

कोर्ट ने कहा है कि यदि शिकायतकर्ता की ओर से आरोपी के संपर्क विवरण, ई-मेल या व्हाट्सएप, के संबंध में दिया गया शपथपत्र गलत पाया जाता है, तो कोर्ट सख्त कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा।

और पढ़े  औली के बाद गुलमर्ग में भी फीका रहा उत्तराखंड का स्कीइंग खेल,राष्ट्रीय स्तर पर उभर नहीं पा रहे खिलाड़ी

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love