देहरादून- रंग लाई मेहनत…84 वर्षीय विजय मेहरा ने तैयार किया खास स्मार्ट कैलेंडर, मिलेगी 400 वर्षों की जानकारी

Spread the love

खास स्मार्ट कैलेंडर तैयार करने वाले दून के 84 वर्षीय विजय मेहरा की वर्षों की मेहनत रंग लाई है। आगे और पीछे के 400 वर्षों की जानकारी देने वाले उनके इस कैलेंडर को कॉपीराइट यानी कानूनी अधिकार मिल गया है। उन्होंने यह कैलेंडर ए-3 की चार सीट को एक बनाकर तैयार किया है। इससे हर साल कैलेंडर बदलने से निजात मिलेगी।

इंद्रानगर, सीमाद्वार निवासी विजय मेहरा ने बताया, इस कैलेंडर को बनाने में उन्हें करीब दो साल का समय लगा था। साल 2020 में उन्होंने यह कैलेंडर तैयार किया था और पांच साल के लंबे इंतजार के बाद उन्हें अब कानूनी अधिकार मिला है। कहा, हर साल के महीने में तारीख व दिवस कुछ साल के अंतराल में दोबारा उसी तरह आते हैं।

इसका अध्ययन कर उन वर्षों को एक साथ क्रम में जोड़ा गया। इससे पिछले व भविष्य के 400 वर्षों में किसी भी साल की जानकारी हासिल की जा सकेगी। साल 2001 में नेशनल फर्टिलाइजर लि. भटिंडा (पंजाब) से सेवानिवृत्त हुए विजय मेहरा ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में 18 साल तक वर्कशॉप सुपरिटेंडेंट के पद पर सेवाएं दीं।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- फर्जी दस्तावेजों के सहारे धर्मनगरी में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, मददगार भी दबोचा
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love