नैनीताल- बड़ा हादसा:- शिप्रा नदी में गिरी कार, 3 शिक्षकों की मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे सारे

Spread the love

त्तराखंड के अल्मोड़ा से हल्द्वानी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की कार शनिवार की शाम सात बजे रातीघाट के पास अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आस-पास के स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

 

खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने खाई में उतरकर कार के अंदर फंसे घायलों को रस्सी के सहारे सड़क तक लाने के बाद खैरना सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों सुरेंद्र भंडारी, पुष्कर भैसोड़ा और संजय बिष्ट निवासी अल्मोड़ा ने तीन शिक्षकों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायल शिक्षक मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि कार के नदी में गिरते ही रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को गरमपानी सीएचसी भेजा। घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर हरिद्वार में बड़े पैमाने पर होगा कार्यक्रम, पहुंचेंगे अमित शाह
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love