नैनीताल: कैंची धाम- विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में ड्रेस कोड हुआ लागू,अब केवल मर्यादित वस्त्र पहनकर आने वालों को ही मिलेगा प्रवेश,फोटोग्राफी पर भी लगा प्रतिबंध ||

नैनीताल: कैंची धाम- विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में ड्रेस कोड हुआ लागू,अब केवल मर्यादित वस्त्र पहनकर आने वालों को ही मिलेगा प्रवेश,फोटोग्राफी पर भी लगा प्रतिबंध ||

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। मंदिर समिति की ओर से अपील की गई है कि मंदिर में केवल मर्यादित वस्त्र पहनकर ही प्रवेश करें। अमर्यादित कपड़े पहनकर आने श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा मंदिर के अंदर फोटोग्राफी करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसे लेकर मंदिर के अंदर साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं।
<strong>नैनीताल: कैंची धाम- विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में ड्रेस कोड हुआ लागू,अब केवल मर्यादित वस्त्र पहनकर आने वालों को ही मिलेगा प्रवेश,फोटोग्राफी पर भी लगा प्रतिबंध ||</strong>

इन 2 मंदिरों में भी लागू हो चुका ड्रेस कोड-
बता दें कि इससे पहले भी उत्तराखंड के कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू किया गया है। पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की ओर से हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर और ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया था। कहा गया था कि हाफ पैंट, फटी जींस, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट पहनकर आने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। मर्यादित कपड़े पहनकर आने वालों को ही मंदिर में प्रवेश कर दर्शन करने की अनुमति होगी। वहीं, देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में भी ड्रेस कोड लागू है।

और पढ़े  नैनीताल-भीमताल-भवाली जाने वालों ध्यान दें: रविवार शाम चार से रात 10 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद, व्यवस्था जारी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…