नैनीताल- जंगलों को आग से बचाने के लिए तैयार है वन विभाग, कॉर्बेट पार्क ने फायर सीजन के लिए जारी किया बजट

 

पिछले साल जंगलों में लगी आग की वजह से हजारों हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा था। इसके अतिरिक्त अल्मोड़ा में जनहानि भी हुई थी। पिछले साल से सबक लेते हुए इस बार वन विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने आग से बचाव के लिए बजट भी जारी किया है, ताकि समय रहते त्वरित कार्यवाही की जा सके।

15 फरवरी से 15 जून तक फायर सीजन चलेगा। जंगलों को आग से बचाने के लिए सीटीआर प्रशासन ने फायर लाइन की झाड़ियों को काट दिया है, इनके सूखने पर नियंत्रित तरीके से इन्हें जलाया जाएगा। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि एक हजार से अधिक फायर वॉचरों को भर्ती किया जा रहा है। सभी फायर वॉचरों की भर्ती में ईडीसी गांव के ग्रामीणों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, जंगल में वन मोटर मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि आग लगने के बाद फायर वॉचर व वन कर्मी समय रहते मौके पर पहुंचे सकें।

उन्होंने बताया कि सीटीआर के अलावा रामनगर वन प्रभाग और तराई पश्चिमी वन प्रभाग में मौजूद सभी क्रू स्टेशनों को दुरुस्त किया गया है। आग बुझाने के सभी उपकरण क्रू स्टेशनों में उपलब्ध कर दिए गए है।

जंगलों को आग से बचाने के लिए सीटीआर की ओर से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। क्रू स्टेशनों को दुरुस्त कर उनमें आग बुझाने के उपकरणों को रखा गया है ताकि समय रहते जरूरी कार्यवाही की जा सके। – राहुल मिश्रा, उपनिदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व।
और पढ़े  उत्तराखंड में SIR पूरा: आज जारी होगी मतदाता सूची, जिनके नाम कटे, वे दोबारा ऐसे बनवा सकेंगे वोट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…