नैनीताल हाईकोर्ट:- जस्टिस रितु बाहरी को बनाया गया उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश।

नैनीताल हाईकोर्ट:- जस्टिस रितु बाहरी को बनाया गया उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश।

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली कॉलिजियम ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की न्यायाधीश रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी 26 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं।

जस्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने 14 अक्तूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाला था। वर्तमान में वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की दूसरी वरिष्ठतम जज हैं। जस्टिस रितु बाहरी के पिता जस्टिस अमृत लाल बाहरी भी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं।

और पढ़े  चमोली में हादसा: बदरीनाथ धाम से लौट रही गुजरात के यात्रियों की बस के हुए ब्रेक फेल, नदी की तरफ लटकी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…