नैनीताल / हल्द्वानी:- इन 5 विधायकों पर एक अधिशासी अभियंता भारी, कांग्रेस नेता कापड़ी ने सदन में उठाया मुद्दा

नैनीताल / हल्द्वानी:- इन 5 विधायकों पर एक अधिशासी अभियंता भारी, कांग्रेस नेता कापड़ी ने सदन में उठाया मुद्दा

उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने विधानसभा में नैनीताल जिले में लघु सिंचाई विभाग में कार्यरत अधिशासी अभियंता को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उनका कहना था कि एक अधिशासी अभियंता को भाजपा के पांच विधायक हटाना चाहते हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हाल यह है कि पांच विधायकों पर एक अधिशासी अभियंता भारी पड़ रहा है।

कापड़ी ने सदन में कहा कि संबंधित अधिकारी पर भ्रष्टाचार के पहले से ही आरोप हैं। कभी लगता है कि अत्याचार हो रहा है, पर देखता हूं कि नहीं हम तो विपक्ष में हैं, जब सत्ता पक्ष के लोग इतने लाचार हैं तो हमें कोई दिक्कत ही नहीं है।

कहा कि मामले में विधायक मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा, बंशीधर भगत और दीवान सिंह बिष्ट पत्र लिख चुके हैं। महालेखाकार उसके लिए सिफारिश कर चुके हैं कि विजिलेंस की जांच कराएं, इसने घोटाला किया हुआ है। पर सरकार का भ्रष्टाचार पर मौन समर्थन है या भ्रष्टाचार में शामिल। सीएम पोर्टल पर भी कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है।

और पढ़े  व्यापारी से अभद्रता पर बागेश्वर में आक्रोश: कोतवाल से तीखी नोकझोंक, पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम
  • Related Posts

    उत्तराखंड: दिल्ली में CM धामी, चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ की वर्चुअल समीक्षा बैठक

    मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास से चारधाम यात्रा को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा से जुड़े विषयों…

    उत्तराखंड: CM हेल्पलाइन को हेल्पलेस बना रहे अफसर, समाधान की रफ्तार गिरी, अगस्त में आईं सबसे ज्यादा शिकायतें

    पिछले तीन वर्षों में इस साल अगस्त में सीएम हेल्पलाइन 1905 पर शिकायतों का रिकॉर्ड बन गया है। वहीं, इनके निपटारे की दर में तेजी से गिरावट आ रही है।…