Nainital: फिल्म अभिनेत्री सामंथा शूटिंग के दौरान हुई घायल,सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Nainital: फिल्म अभिनेत्री सामंथा शूटिंग के दौरान हुई घायल,सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु मंगलवार को यहां शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। उनके हाथों में गहरी खरोंचें आईं हैं और घाव भी बन गए हैं। सातताल के निकट सामंथा एक एक्शन दृश्य फिल्मा रहीं थीं तब ये हादसा हुआ। उन्हें खासी चोट आ जाने के कारण शूटिंग रोकनी पड़ी।
पुष्पा फिल्म के आइटम नंबर ऊ अंटावा से रातों रात प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचीं सामंथा रुथ प्रभु ने घटना की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए चोटिल हाथों की फोटो भी डाली है। उन्होंने इस घटना को ‘पर्क्स ऑफ एक्शन’ कहा है। सामंथा इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म के लिए बन रही हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के इंडियन वर्जन ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं।

अपने किरदार को प्रभावी बनाने के लिए सामंथा खुद ही एक्शन सीन दे रही थीं। ऐसे ही एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय वे घायल हो गईं। बता दें कि सिटाडेल (किला) प्रसिद्ध रूसो ब्रदर्स की ओर से निर्मित हॉलीवुड की बेहद सफल वेब सीरीज है।

और पढ़े  अग्निवीर भर्ती में सुविधाओं का टोटा: पानी तक को तरसे अभ्यर्थी, टॉयलेट ना बिजली, बढ़ाई परेशानी
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…