रामनगर: युवती से 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,पीड़िता का दोस्त भी है शामिल।

रामनगर: युवती से 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,पीड़िता का दोस्त भी है शामिल।

रामनगर की एक युवती ने 4 युवकों पर मुरादाबाद में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है। घटना 1 माह पुरानी बताई जा रही है। बताते हैं कि आरोपियों में युवती का एक दोस्त है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि मुरादाबाद के पाकबाड़ा में सलमान अंसारी, नदीम, वसीम और सरफराज ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल ने बताया कि घटनास्थल मुरादाबाद है, ऐसे में कोतवाली में जीरो मुकदमा दर्ज कर केस को मुरादाबाद रेफर किया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून- रेखा आर्या प्रकरण: सतेंद्र की गिरफ्तारी से खुलेंगे गिरधारी के राज, नेपाल भागा, जांच में सामने आए अहम सुराग
  • Related Posts

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…

    देहरादून- 39 वें राष्ट्रीय खेल: मेघालय में खेलों की उत्तराखंड में तैयारियां शुरू, अधिकारियों की संघों के साथ होगी बैठक

    मेघालय में अगले साल प्रस्तावित 39 वें राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड में आज से तैयारियां शुरू हो जाएंगी। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसे लेकर आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स…