नैनीताल- 5 महीने से खराब सीटी स्कैन मशीन हुई ठीक

 

 

बीडी पांडे अस्पताल में पांच महीने से खराब सीटी स्कैन मशीन ठीक होने के बाद मरीजों को राहत मिली है। अब मशीन का संचालन भी बीडी पांडे अस्पताल प्रबंधन की ओर से ही किया जाएगा।

बीडी पांडे अस्पताल में वर्ष 2022 में लगभग पौने तीन करोड़ की लागत से सीटी स्कैन मशीन लगाई थी। इसका संचालन भी संस्था की ओर से ही किया जा रहा था। मशीन के लगने से कई मरीजों को इसका लाभ मिल रहा था। करीब पांच महीने पहले मशीन खराब हो गई थी। इस पर गंभीर मरीजों को सीटी स्कैन के लिए हल्द्वानी जाना पड़ रहा था। इससे मरीजों को समय के साथ आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ रहा था। लगातार पत्राचार के बाद निदेशालय की ओर से सीटी स्कैन मशीन को सही करा दिया गया है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। बताया कि पूर्व में मशीन का संचालन संस्था की ओर से किया जा रह था लेकिन अब अस्पताल प्रबंधन की ओर से किया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड में जनगणना: स्वास्थ्य के आधार पर ड्यूटी में छूट मांगी तो देना होगा मेडिकल, एसओपी में हुए ये प्रावधान
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…