नैनीताल- सीएस ने कैंची धाम में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

नैनीताल जिले के भवाली में प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को कैंची धाम क्षेत्र पहुंचकर नवनिर्मित भवाली-कैंची, भवाली-रातीघाट बाईपास और कैंची धाम मंदिर में निर्माणाधीन विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए जून से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करते हुए बाईपास को संचालित करने को कहा। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम मंदिर में यातायात सुविधा का सरल होना जरूरी है।

मुख्य सचिव ने भवाली-रातीघाट बाईपास को पर्यटन सीजन से पूर्व यातायात के लिए सुचारू करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए। उन्होंने भवाली-रातीघाट बाईपास का निर्माण कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ करते हुए मार्ग में पर्यटन सीजन से पूर्व यातायात हर हाल में शुरू करने को कहा। कहा कि जब तक स्थाई मोटर पुल का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक इसी सीजन में वैलीब्रिज स्थापित कर यातायात सुचारु कराया जाए। मुख्य सचिव ने सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास निर्माण कार्यों को लेकर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली।

भवाली बाईपास का भी किया निरीक्षण
मुख्य सचिव ने 10 करोड़ की धनराशि से सेनिटोरियम-भवाली-अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बाईपास सड़क निर्माण और शिप्रा नदी पर नव निर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि मार्ग पर यातायात सुचारु हो गया है। मुख्य सचिव कैंचीधाम मंदिर परिसर में 40.81 करोड़ से मानस खंड मंदिर माला मिशन के तहत बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण, मेडिटेशन सेंटर, पाथवे की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्वदेश दर्शन योजना के तहत 17.59 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे फैसिलिटेशन सेंटर और अन्य कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

लोनिवि अधिकारियों ने विकास कार्यों से अवगत कराया
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पीएस बृजवाल ने मुख्य सचिव को बताया कि भवाली-सेनिटोरियम से रातीघाट तक 18.15 किलोमीटर बाईपास में से 8 किमी मार्ग का निर्माण पूर्ण करने के साथ यातायात सुचारु हो चुका है। शेष भाग 10.15 किलोमीटर मार्ग में शासन से प्राप्त 5.6 करोड़ से पहाड़ कटिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। मार्ग में वर्तमान में 9.81 करोड़ से कलमठ, सुरक्षा दीवारों और अन्य सुरक्षात्मक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। बताया कि बाईपास को रातीघाट स्थित भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 74.15 मीटर स्पान मोटर पुल का निर्माण भी किया जा रहा है।

बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन भी किए। उन्होंने बाबा की पूजा अर्चना कर ध्यान लगाया। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने मुख्य सचिव का स्वागत किया। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, सीडीओ अरविंद कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…