नैनीताल- पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती, फिर शोषण कर धर्म परिवर्तन की कोशिश,मुकदमा दर्ज

नैनीताल में पहचान छिपाकर दोस्ती, शोषण करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भीमताल निवासी मो. यूनुस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि युवक ने धर्म छिपाकर कई युवतियों को झांसा देकर उनका शोषण किया है। पुलिस ने आरोपी को नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तहरीर के अनुसार, भीमताल निवासी एक व्यक्ति जो अलग-अलग नामों से महिलाओं के संपर्क में फोटोग्राफी, वीडियो शूट, हाइकिंग ग्रुप, म्यूजिक सेशन और बर्ड वॉचिंग जैसी गतिविधियों के जरिये जुड़ता था। पीड़िता का आरोप है कि विश्वास जीतने के बाद वह उनसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता था। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात आरोपी से वीडियो शूट के दौरान हुई थी। शुरुआती दौर में आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाई और खुद को धर्म से ऊपर बताता रहा।

इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी लेकिन बाद में आरोपी ने बार-बार पैसे मांगने शुरू कर दिए। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने कैमरा, लेंस, मैक मिनी, मॉनिटर और आईफोन समेत अन्य चीजों पर करीब 17 लाख रुपये खर्च कराए। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब आरोपी ने शादी की बात कही तब उसकी असली पहचान सामने आई। इसके बाद वह पीड़िता पर खान-पान और पहनावे में बदलाव करने तथा धार्मिक प्रथाएं अपनाने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि भीमताल निवासी मो. यूनुस के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़े  ऋषिकेश: नाबालिग को शराब पिलाकर नशे की हालत में किया सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…